Machade Tabahi: गर्ल गैंग के साथ ठुमके लगाती दिखीं सलमान की भांजी अलीजेह, फर्रे से मचादे तबाही गाना हुआ रिलीज
कुछ दिन पहले ही 'फर्रे' का ट्रेलर रिलीज हुआ था और अब इस फिल्म का नया गाना रिलीज हुआ है। सलमान खान ने खुद भांजी अलीजेह की फिल्म का गाने का लिंक सोशल मीडिया पर साझा किया है। सलमान खान की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री की फिल्म मामा के प्रोडक्शन हाउस 'सलमान खान फिल्म्स' के बैनर तले बनी है। वहीं आज यानी मंगलवार को 'फर्रे' का दूसरा गाना 'मचादे तबाही' रिलीज हुआ है। इस गाने को फेमस सिंगर सुनिधि चौहान ने अपनी आवाज दी है। इस गाने के बोल अभिषेक दुबे ने लिखे हैं।
सलमान ने अपने ट्विटर (एक्स) अकाउंट पर गाने का लिंक शेयर किया है, जिसमें अलीजेह अपनी गर्ल गैंग के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मच गई है तबाही। आप भी पार्टी में शामिल हो जाइए।' यह फिल्म 24 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Mach gayi hai Tabahi.. Aap bhi party join karlo! #MachadeTabahi 💥
SONG OUT NOW!https://t.co/4w1uRKK5sg#Farrey in cinemas, on 24th Nov!#SoumendraPadhi #Alizeh @isahilmehta #ZeynShaw @prasanna_bisht @RonitBoseRoy @JuuhiBS #NaveenYerneni @atulreellife @nikhilnamit… pic.twitter.com/rOPZMwrVKK
बता दें कि, सुपरस्टार ने ट्रेलर लॉन्च पर खुलासा किया कि 'फर्रे' पहले ओटीटी पर रिलीज होने वाली थी। सलमान ने कहा, "यह मूल रूप से एक ओटीटी फिल्म होने वाली थी, लेकिन जब मैंने इसे देखा तो यह बहुत अच्छी लगी। इसलिए हमने इसे सिनेमाघरों में रिलीज करने का फैसला किया।'' कार्यक्रम में अभिनेता ने निर्देशक सौमेंद्र पाधी की भी जमकर तारीफ की। यह फिल्म 24 नवंबर को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
यह भी पढ़ें: 'टाइगर 3' की स्क्रीनिंग के दौरान बच्चों में बच्चे बने सलमान खान, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल