फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Imtiaz Ali Daughter Ida Engaged With Boyfriend Krish Agrawal Photos Viral

इम्तियाज अली: फिल्ममेकर की बेटी इदा ने की बॉयफ्रेंड संग सगाई, जानें कौन हैं कृष अग्रवाल?

Wed, 23 Sep 2026 02:00 PM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Wed, 23 Sep 2026 02:00 PM IST
सार

Imtiaz Ali Daughter Ida Engaged: जाने-माने फिल्ममेकर इम्तियाज अली की बेटी इदा अली ने अपने लॉन्ग-टाइम बॉयफ्रेंड कृष अग्रवाल से सगाई कर ली है। जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं।

विज्ञापन
Imtiaz Ali Daughter Ida Engaged With Boyfriend Krish Agrawal Photos Viral
इदा अली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

निर्देशक इम्तियाज अली की बेटी इदा अली ने अपने बॉयफ्रेंड कृष अग्रवाल के साथ सगाई कर ली है। डायरेक्टर ने खुद सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी एक तस्वीर शेयर कर जानकारी दी। फोटोज में देखने को मिला कि कपल एक-दूसरे को अंगूठियां पहनाते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर यह खुशखबरी शेयर करते हुए लोगों से कपल को आशीर्वाद देने की भी अपील की।
विज्ञापन

Imtiaz Ali Daughter Ida Engaged With Boyfriend Krish Agrawal Photos Viral
इदा अली - फोटो : सोशल मीडिया
इम्तियाज ने दिखाई झलक
इम्तियाज ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें इदा पेस्टल पिंक कलर की खूबसूरत शिमरी साड़ी पहने हुए नजर आईं। अपने लुक को पूरा करते हुए उन्होंने ऑफ-शोल्डर ब्लाउज केरी किया और मिनिमल मेकअप के साथ बालों को खुला रखा। वहीं, कृष ब्लैक बंद गला सेट पहने दिखाई दिए। उनका लुक काफी फॉर्मल और रॉयल नजर आ रहा है। बता दें कि इदा और कृष की सगाई में अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप भी शामिल हईं। फोटो शेयर करते हुए आलिया ने कपल को बधाई भी दी।

नॉर्वे में किया था इदा को प्रपोज
बता दें कि इससे पहले कृष ने इदा को जुलाई में रिंग के साथ नॉर्वे में प्रपोज किया था, जिसकी कई तस्वीरें खुद इम्तियाज की लाडली ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की और फिर वह खूब वायरल भी हुई थीं। अब लोग दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Imtiaz Ali Daughter Ida Engaged With Boyfriend Krish Agrawal Photos Viral
इदा अली और कृष अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया
कौन हैं इम्तियाज अली के दामाद?
कृष अग्रवाल एक हेज फंड में क्वांटिटेटिव रिसर्चर के तौर पर काम करते हैं। कृष और इदा काफी लंबे समय से साथ हैं और दोनों को घूमना-फिरना भी पसंद है। दोनों ने अपने रिश्ते को काफी निजी रखा, लेकिन इदा के प्रपोजल वीडियो और सगाई की तस्वीर सामने आने के बाद अब उनकी जिंदगी लाइमलाइट में आ गई है।
विज्ञापन

Imtiaz Ali Daughter Ida Engaged With Boyfriend Krish Agrawal Photos Viral
इदा अली और कृष अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया
क्या करती हैं इदा?
इदा भी फिल्ममेकिंग के क्षेत्र में अपना करियर बना रही हैं। इदा को बचपन से ही कहानियां सुनाने और फिल्में बनाने में दिलचस्पी थी। उन्होंने सिर्फ 17 साल की उम्र में अपनी पहली शॉर्ट फिल्म 'लिफ्ट' डायरेक्ट की थी।

इसके बाद उन्होंने अमेरिका की चैपमैन यूनिवर्सिटी के डॉज कॉलेज ऑफ फिल्म एंड मीडिया आर्ट्स से फिल्ममेकिंग की पढ़ाई की। पढ़ाई के बाद इदा ने 'माया' और 'उलझे हुए' जैसे प्रोजेक्ट्स में राइटर और डायरेक्टर के तौर पर काम किया। 'उलझे हुए' उन्होंने अमेजन मिनी टीवी के लिए लिखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed