{"_id":"6ab39f32b94a2946140ca1e0","slug":"abhishek-bachchan-new-look-fans-swoon-after-seen-photos-on-social-media-2026-09-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अभिषेक बच्चन: अभिनेता का नया लुक देखकर चौंके फैंस, स्पोर्ट्स इवेंट से वायरल हुई तस्वीरें","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
अभिषेक बच्चन: अभिनेता का नया लुक देखकर चौंके फैंस, स्पोर्ट्स इवेंट से वायरल हुई तस्वीरें
Wed, 23 Sep 2026 03:17 PM IST
राजश्री वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: राजश्री वर्मा
Updated Wed, 23 Sep 2026 03:17 PM IST
सार
Abhishek Bachchan New Look: बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन की सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें उनका बदला हुआ लुक देखकर फैंस खुश हो गए हैं।
विज्ञापन
अभिषेक बच्चन का नया लुक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, इस बार उनके चर्चा में आने की वजह निजी या पेशेवर जिंदगी नहीं, बल्कि उनका बदला हुआ लुक है। एक्टर हाल ही में यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ETPL) स्पोर्ट्स इवेंट का हिस्सा बने।
वहां से उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनमें अभिषेक का बदला हुआ लुक फैंस का ध्यान खींच रहा है। तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनके नए अंदाज को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

अभिषेक बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
नए लुक ने खींचा फैंस का ध्यानत
वायरल तस्वीरों में अभिषेक बच्चन का लुक पहले के मुकाबले काफी अलग नजर आ रहा है। ईटीपीएल के इवेंट में लीग के को-फाउंडर अभिषेक बच्चन ने नेवी सूट पहना। उन्होंने इसके साथ डार्क सनग्लासेस पहना और साथ ही उनका हेयरस्टाइल भी बदला हुआ दिखाई दिया।

अभिषेक बच्चन और रोहन गावस्कर
- फोटो : सोशल मीडिया
इस तस्वीर में अभिषेक बच्चन और रोहन गावस्कर बालकनी में साथ खड़ें होकर पोज देते हुए नजर आ रहे हैं।
इस फोटो में अभिनेता राहुल द्रविड़ के साथ दिखाई दे रहे हैं।
इस फोटो में अभिनेता राहुल द्रविड़ के साथ दिखाई दे रहे हैं।
अभिषेक बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
लोगों ने की अभिषेक के लुक की तारीफ
सोशल मीडिया पर अभिषेक बच्चन के लुक को लेकर काफी चर्चा हुई। उनकी नई तस्वीरों को देखकर कई लोगों ने उनके स्टाइल की जमकर तारीफ की। एक इंस्टाग्राम यूजर ने कमेंट किया, बॉस की तरह कपड़े पहने हैं।' दूसरे ने लिखा, 'एक बार जेंटलमैन, हमेशा जेंटलमैन- जूनियर एबी।' वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा, 'एक बिल्कुल नया व्यक्तित्व, एक नया सफल करियर और एक नई पहचान- उन सभी लोगों के लिए जो अब भी उनकी तुलना किसी सुपरस्टार से करते हैं।' एक यूजर ने उनकी तारीफ करते हुए लिखा, 'यह उनका अब तक का सबसे बेहतरीन लुक है।'
बता दें कि अभिनेता अभिषेक बच्चन जल्द शाहरुख खान और सुहाना स्टारर फिल्म 'किंग' में नजर आएंगे। यह मूवी इसी साल 24 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।