शादी का सीजन चल रहा है और बॉलीवुड सितारों की शादी की खबरें चर्चा में आ रही हैं। एक तरफ जहां राजकुमार राव और पत्रलेखा ने सगाई कर ली है तो वहीं इन दिनों विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी की खबरें खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। खबरों की मानें तो दोनों 7 से 9 दिसंबर के बीच सात फेरे लेंगे। सवाई माधोपुर के सिक्स सेंसेस फोर्ट बारवरा में दोनों की शादी की बुकिंग हो चुकी है।यह भी कहा जा रहा है कि दोनों की टीम जयपुर पहुंची है यह देखने के लिए कि तैयारियां ठीक हो रही है या नहीं।
शादी में शामिल नहीं होंगे सलमान खान?
साथ ही शादी में बॉलीवुड से किन सितारों को बुलाया जा रहा है उनकी लिस्ट भी सामने आ गई है। खबरों की मानें तो शादी का सबसे पहला निमंत्रण सलमान खान को मिला है लेकिन वह इस शादी में शामिल नहीं होंगे।
2 of 5
कटरीना कैफ, सलमान खान, विक्की कौशल
- फोटो : Social Media
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुपरस्टार सलमान खान परिवार संग कटरीना की शादी में शामिल नहीं होने वाले हैं। ऐसा वह व्यस्त शेड्यूल की वजह से कर रहे हैं या किसी और वजह से इसकी अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि कटरीना का सलमान के पूरे परिवार के साथ काफी अच्छा संबंध है इसलिए उन्हें इसमें बुलाया गया है।
3 of 5
सलमान खान, कटरीना कैफ
- फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले यह भी खबर सामने आई थी कि दिसंबर के पहले हफ्ते में कटरीना की शादी के कारण सलमान ने टाइगर 3 की शूटिंग डेट्स आगे बढ़ा दी हैं। सलमान और कटरीना फिल्म टाइगर 3 में साथ नजर आने वाले हैं।
4 of 5
कटरीना कैफ, विक्की कौशल
- फोटो : सोशल मीडिया
इन दोनों की शादी में शामिल होने वाले जिन अतिथियों का नाम अब तक सामने आया है उसमें, करण जौहर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी, निर्देशक कबीर खान, अली अब्बास जफर, मिनी माथुर, रोहित शेट्टी, वरुण धवन जैसे कई बड़े सितारों के नाम शामिल हैं।
5 of 5
विक्की कौशल, कटरीना कैफ
- फोटो : सोशल मीडिया
विक्की-कटरीना कैफ जिस फोर्ट में शादी करने जा रहे हैं वह 700 साल पुराना है और रिपोर्ट्स की मानें तो वहां एक रात रुकने के लिए 90 हजार प्रति व्यक्ति किराया देना होता है। काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे कटरीना कैफ और विक्की कौशल का रोका दिवाली के दिन हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इन दोनों की रोका सेरेमनी काफी खूबसूरत तरीके से हुई थी, पूरे घर को लाइटों से सजाया गया था और कटरीना कैफ लहंगे में बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं।