सलमान खान की फिल्म किसी का भी किसी की जान इन दिनों खूब चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म को सलमान खान खूब मेहनत कर रहे हैं और वह इस फिल्म का प्रमोशन भी जमकर कर रहे हैं। सलमान खान के फैंस भी इस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित हैं और बीते दिनों इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हुआ है, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया है। वहीं मेकर्स भी फिल्म का बज बनाए रखने के लिए बीच-बीच में फिल्म के गाने रिलीज कर रहे हैं। सलमान के इस प्रोजेक्ट की घोषणा साल 2020 में की गई थी, जिसके बाद फिल्म का नाम बदल दिया गया। अब फिल्म के डायरेक्टर फरहाद सामजी ने बताया है कि आखिर क्यों बार-बार इसका नाम बदला गया।
KKBKKJ: इस वजह से बार-बार बदला गया सलमान खान की फिल्म का नाम, फरहाद सामजी ने किया खुलासा
किसी का भाई किसी की जान सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। जब से इस फिल्म के टाइटल की घोषणा हुई है, तब से फैंस इसको लेकर काफी ज्यादा उत्साहित हैं। जब इस फिल्म की घोषणा हुई थी तब इसका नाम कभी ईद कभी दिवाली था। लेकिन फिर इसे बदल दिया गया। कुछ महीनों के बाद खबरें आईं कि इसका नाम भाईजान रख दिया गया है। सलमान के फैंस को यह नाम पसंद भी आया था, लेकिन बाद में इसे फिर बदल दिया गया।
इसे भी पढ़ें- Satish Kaushik Birthday: इस फ्लॉप पर सुसाइड करने को तैयार थे सतीश कौशिक, लंगोटिया यार को याद कर रोए अनिल कपूर
फरहाद सामजी ने इस बात का खुलासा किया किया आखिर ऐसा क्यों हुआ। उन्होंने बताया कि उन्होंने कभी भी इस फिल्म के 5-6 टाइटल नहीं रखे। ये जितने भी नाम सामने आए थे ये सब फैंस के बनाए हुए थे। उनके पास शुरुआत में कोई टाइटल नहीं था। तब तक भाईजान पर भी किसी ने विचार नहीं किया था। फिल्म का टाइटल बड़ा होने के सवाल पर फरहाद ने कहा कि एक शब्द वाले टाइटल से दर्शक ज्यादा खिंचते हैं, लेकिन जब आप फिल्म देखेंगे तो आपको यह टाइटल समझ आएगा।
सलमान खान की फिल्म के ट्रेलर की बात करें तो इसकी शुरुआत में सलमान खान की एंट्री होती है और बैकग्राउंड में उन्हीं की आवाज में संस्कृत के श्लोक का उच्चारण है। इसके बाद पूजा हेगड़े, सलमान से पूछती हैं, 'वैसे आपका नाम क्या है?' सलमान जवाब देते हैं, 'मेरा कोई नाम नहीं है। मैं भाईजान नाम से जाना जाता हूं।' पहली ही नजर में पूजा सलमान खान को दिल दे बैठती हैं और सलमान खान को भाईजान कहते हुए उनकी जुबान लड़खड़ाने लगती है। ऐसा ही हाल कुछ 'भाई' का भी है, जिसके बाद तय होता है कि वह सलमान को 'जान' कहकर पुकारेंगी।
स्टारकास्ट की बात करें तो इस फिल्म में सलमान खान के अलावा, पूजा हेगड़े, शहनाज गिल, पलक तिवारी, भूमिका चावला, जगपति बाबू आदि कई स्टार्स नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में राम चरण कैमियो रोल में नजर आने वाले हैं। किसी का भाई किसी की जान 21 अप्रैल 2023 को ईद के मौके पर रिलीज हो रही है।