सुपरस्टार सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म 'टाइगर जिंदा है' का सभी को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म की धमाकेदार एंट्री हो इसके लिए फिल्म के निर्माता कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। चाहे वह फिल्म का प्रमोशन हो या फिल्म की एडवांस बुकिंग।
पढ़ें: सलमान ने एक और भाषा में किया 'स्वैग से स्वागत', मजेदार है यह नया वर्जन, देखें वीडियो
इस रविवार यानी 17 दिसंबर से फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो जाएगी। वहीं दुबई में बुकिंग शुरू हो चुकी है। गौरतलब है कि एडवांस बुकिंग शुरू होते ही दुबई के कई थियेटर हाउसफुल हो चुके हैं। फिल्म 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ऐसे में यशराज बैनर चाहता है कि ना केवल भारत में बल्कि ओवरसीज में भी अच्छी कमाई करे।
क्रिसमस पर रिलीज होने वाली फिल्में बॉक्स ऑफिस शानदार कलेक्शन करती हैं। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म भारत में 30-35 करोड़ की ओपनिंग देने वाली है। फिल्म को लेकर काफी क्रेज है। हालांकि क्रिसमस पर सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म दंगल (387 करोड़) है। ऐसे में सलमान खान इस रिकॉर्ड को तोड़ पाते हैं या नहीं ये तो वक्त ही बताएगा।
'टाइगर जिंदा है' के सुपरहिट गाने 'स्वैग से स्वागत' का नया वर्जन रिलीज किया गया है। गाने को अरबी भाषा में पेश किया गया है जो अपने ओरिजनल वर्जन की तरह ही काफी मजेदार है। इस गाने को राबिह बरौद, ब्रिगेट यागी ने गाया है।
हालांकि, गाने की सिग्नेचर लाइन 'स्वैग से करेंगे सबका स्वागत' हिन्दी में ही रखा गया है। गाने का अनुवाद मोहम्मद जाद मलक ने किया है। इससे पहले फिल्म 'एक था टाइगर' के 'माशाअल्लाह' गाने को अरबी ट्विस्ट दिया गया था।