सलमान खान की 'भारत' ईद के खास मौक पर रिलीज हुई है। फिल्म ने पहले ही दिन से छप्पड़फाड़ कमाई शुरू कर दी है। फिल्म ने पहले ही दिन 42 करोड़ रुपए से ऊपर की कमाई की। वहीं दूसरे दिन भी 31 करोड़ रुपए की ताबड़तोड़ कमाई की, हालांकि पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन की कमाई कम रही। दरअसल इस ईद पर धमाल मचाने के साथ ही सलमान खान ने 2020 ईद की भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस ईद पर बड़े पर्दे पर सलमान का साथ कटरीना ने दिया तो वहीं ईद 2020 में सलमान का साथ आलिया भट्ट देते हुए नजर आ सकती हैं।
2 of 6
salman khan
- फोटो : instagram
दरअसल सलमान खान 2020 ईद में फिल्म इंशाअल्लाह लाने की तैयारी में जुट गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म का डायरेक्शन संजय लीला भंसाली करेंगे। वहीं फिल्म में सलमान के साथ आलिया भट्ट नजर आएंगी। बता दें कि इंशाअल्लाह के साथ ही दबंग 3 भी सलमान खान की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में टॉप पर है।
3 of 6
salman khan,katrina kaif, bharat
- फोटो : अमर उजाला
भारत ने दो दिन में कुल 73.3 करोड़ रुपयों की कमाई की है। वहीं वीकेंड में यह कमाई और बढ़ने की उम्मीद है। ट्रेड पंडितो की मानें तो फिल्म वीकेंड में 100 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी।
4 of 6
salman khan, katrina kaif
- फोटो : social media
फिल्म ने पहले दिन 42 करोड़ 30 लाख रुपए की कमाई की है। ऐसे में बता दें कि ये सलमान की किसी भी फिल्म की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग है। यानी सलमान खान ने खुद अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा है।
5 of 6
salman khan
- फोटो : social media
भारत में करीब सवा चार हजार स्क्रीन्स पर रिलीज हुई भारत ने सलमान खान की अपनी उन सभी फिल्मों के भी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं जो पिछले 10 साल में ईद पर रिलीज हुईं।