फिल्म निर्देशक कबीर खान से हुए झगड़े को खत्म करते हुए सिनेमा के सुल्तान सलमान खान ने उनकी एक नई स्क्रिप्ट को हरी झंडी दे दी है। दोनों की साथ मिलकर एक और प्रोजेक्ट पर काम करने की योजना है। कौन सी है ये फिल्म और कब होगी, इसकी शुरूआत, आइए हम आपको बताते हैं।
2 of 4
kabir khan and salman khan
सलमान के करीबी सूत्र की मानें तो हाल ही में अपनी फिल्म 83' की शूटिंग खत्म करने के बाद कबीर खान ने सलमान से एक फिल्म का विचार साझा किया है, जो सलमान को पसंद भी आ गया है। सलमान ने कबीर खान से पूरी पटकथा के साथ फिर मिलने को कहा है। बहुत संभव है कि सलमान को स्क्रिप्ट पसंद आई तो इस फिल्म की शूटिंग जल्द से जल्द शुरू हो सकती है। चार साल के लंबे अंतराल के बाद खुद ये दोनों भी एक दूसरे के साथ काम करने के लिए बेहद उत्सुक हैं।
3 of 4
Radhe
- फोटो : social media
सलमान की आने वाली फिल्म राधे : योर मोस्ट वांटेड भाई के बाद से फिल्म किक 2 और सत्ते पे सत्ता के रीमेक को लेकर कई अटकलें लगती रही हैं, लेकिन 54 वर्षीय सुपरस्टार ने किसी भी फिल्म को साइन नहीं किया है। सलमान और कबीर इससे पहले दो ब्लॉकबस्टर फिल्मों एक था टाइगर और बजरंगी भाईजान में साथ काम कर चुके हैं। उनकी एक फिल्म ट्यूबलाइट बुरी तरह फ्लॉप भी हुई है। इसके कुछ समय बाद ही दोनों के बीच में अनबन की खबरें आने लगीं थीं। हालांकि, इन दोनों में से किसी ने इस बारे में कभी कोई बात नहीं की।
4 of 4
Dabangg 3
- फोटो : Social Media
बताया जाता है कि हाल ही में इन दोनों की मुलाकात अर्पिता खान की क्रिसमस पार्टी और फिल्म दबंग 3 के प्रीमियर पर हुई। इसी के बाद ये सिलसिला आगे बढ़ा। बताया जाता है कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो साल की दूसरी छमाही से ये दोनों इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर देंगे।