सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म 'सुल्तान' को लेकर काफी दिनों से चर्चा में हैं। फिल्म के लिए वो मेहनत भी खूब कर रहे हैं। अब सवाल ये है कि जिस फिल्म को लेकर सलमान इतनी मेहनत कर रहे हैं, उसी फिल्म को खुद नुकसान क्यों पहुंचा रहे हैं?
सलमान खान की हरकतों से परेशान 'सुल्तान' की टीम!
सलमान खान ने काफी पहले इस साल ईद पर अपनी फिल्म 'सुल्तान' की रिलीज की घोषणा कर दी थी। सलमान इसमें बॉक्सर की भूमिका में नजर आएंगे। सलमान लगातार इसके लिए ट्रेनिंग भी कर रहे हैं। भले ही सलमान फिल्म के लिए दिन-रात मेहनत करते नजर आ रहे हो लेकिन फिल्म के निर्देशक और टीम उनकी हरकतों की वजह से सिर पकड़ के रो रही है।
सलमान खान की हरकतों से परेशान 'सुल्तान' की टीम!
'सुल्तान' यशराज बैनर के तले बन रही है। बैनर के कई अपने नियम हैं जिसे सभी बड़े सितारे मानते रहे हैं। सलमान के सामने सारे कायदे-कानून धुआं हो गए हैं। वो लगातार नियमों को तोड़ते हैं और किसी की उनके कहने की हिम्मत नहीं होती और कोई कहे भी तो वो मानते नहीं हैं। सलमान सेट पर ही सिगरेट पीने लगते हैं, और ये जानते हुए भी कि सबको परेशानी हो रही है वो लगातार सिगरेट पीते रहते हैं। इतने पर ही वो रुक जाएं तो ठीक है।
सलमान खान की हरकतों से 'सुल्तान' की टीम परेशान!
सुल्तान की पूरी टीम पर दबाव है कि ईद से पहले फिल्म बनकर तैयार हो जाए और प्रमोशन के लिए भी वक्त मिल जाए। इस सबको ध्यान में रखते हुए फिल्म की शूटिंग का लगातार होना जरूरी है। दूसरी तरफ सलमान किस समय सेट पर आएंगे और किस टाइम जाएंगे कुछ पता नहीं रहता है। हाल में तो उन्होंने हद दी कर दी।
सलमान खान की हरकतों से 'सुल्तान' की टीम परेशान!
सलमान हाल ही में बिना किसी से सलाह-मशवरा किए फिल्म का शूट रद्द करके घूमने चले गए। कई दिन तक शूटिंग नहीं हो सकी। पूरे मामले से सबसे ज्यादा परेशान फिल्म के निर्देशक अली अब्बास जफर हैं। उनको समझ ही नहीं आ रहा है कि निर्देशक वो हैं कि सलमान।