बॉलीवुड के दबंग अभिनेता सलमान खान के भाई सोहेल खान 20 दिसंबर को अपना जन्मदिन मनाते हैं। सलमान खान की तरह की सोहेल खान को भी अपनी जिदंगी में फैंस के प्यार के साथ ही साथ मुसीबतों का भी सामना करना पड़ा है। ऐसे में एक किस्सा हम आपको बताते हैं जब सोहेल को कुछ लोग उनके घर के ही सामने पीटने लगे थे और तब सलमान ने उनकी मदद की थी।
2 of 5
kapil sharma salman khan
- फोटो : twitter
दरअसल 'द कपिल शर्मा शो' में सोहेल खान ने खुलासा किया था कि एक बार उनक घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने ही एक शख्स ने गालियां देना शुरू कर दिया था। इस बात से सोहेल को गुस्सा आ गया था। जिसके बाद वो उस शख्स को सबक सिखाने के लिए घर से बाहर उसके पास चले गए थे।
3 of 5
Salman Khan Sohail Arbaaz
- फोटो : instagram
सोहेल ने आगे बताया कि उन्हें नहीं पता था कि उस शख्स के साथ और भी लोग मौजूद हैं। ऐसे में जब सोहेल उसके पास पहुंचे तो उन सभी लोगों ने मिलकर सोहेल को ही पीटना शुरू कर दिया। सोहेल ने बताया कि बिल्डिंग का सिक्योरिटी गार्ड वहीं खड़ा सबकुछ देख रहा था।
4 of 5
Salman Khan and Sohail Khan
- फोटो : file photo
वहीं जब सलमान खान ने देखा कि उनके भाई को कुछ लोग उनके ही घर के आगे पीट रहे हैं तो सलमान तुरंत बाहर पहुंचे और भाई को उन लोगों से बचाया। इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और उन सभी लोगों को हिरासत में ले लिया। बता दें कि ये किस्सा सुनकर शो में सभी लोग हैरान रह गए थे।
5 of 5
फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' की टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
सोहेल ने आगे बताया कि बाद में उनका और सलमान का मन बदला तो खुद उन्होंने पुलिस से कहकर उन लोगों को रिहा करवा दिया। बात दोनों के फिल्मी करियर की करें तो सोहेल सलमान खान के साथ फिल्म राधे में नजर आएंगे हैं। फिल्म में दिशा पाटनी के साथ ही साथ रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ भी नजर आएंगे।