बॉलीवुड के टाइगर यानि सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म 'रेस 3' की शूटिंग के चलते बैंकॉक में हैं। हालांकि उनकी आने वाली फिल्म भारत के निर्देशक अली अब्बास जफर लंदन पहुंच गए हैं। खबर है कि अली फिल्म 'भारत' की एक टीम के साथ लंदन पहुंचे हैं। वहां पर फिल्म के लिए कुछ लोकेशन्स का चयन करना है।
सलमान खान की फिल्म 'भारत' की टीम पहुंची लंदन, डायरेक्टर ने जारी की पहली तस्वीर
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार लंदन में लोकेशन देखने के बाद मार्च महीने से सलमान खान का लुक टेस्ट शुरू किया जाएगा। फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने बताया कि लंदन में इस समय काफी ठंड है और ऐसे में लोकेशन देखना थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है।
Work begins on #Bharat in freezing london , home for some days , may god bless us all. pic.twitter.com/lpouj8xiz0
आपको बता दें कि सलमान खान फिलहाल फिल्म 'रेस 3' की शूटिंग के लिए बैंकॉक में है। वहां से लौटकर सलमान नेपाल में 'दा-बंग' टूर में शामिल होंगे और उसके बाद वह दुबई और आबू धाबी में फिल्म 'रेस 3' की फाइनल शूटिंग को पूरा करेंगे।
सूत्रों की मानें तो जून 2018 से सलमान खान फिल्म 'भारत' और 'दबंग 3' की शूटिंग शुरू करेंगे। हालांकि जून में ही सलमान खान का दूसरा टीवी रियलिटी शो 'दस का दम' भी शुरू हो जाएगा। फिल्म 'भारत' को लेकर सूत्रों ने बताया कि फिल्म की टीम फिलहाल यूरोप के कुछ इलाकों में घूमकर लोकेशन ढूंढ रही है। साल 1947 से लेकर 2010 तक के पीरियड तक की शूटिंग यूरोप में होगी।
आपको बता दें कि फिल्म में 1947 में भारत की आजादी और देश का विभाजन भी दिखाया जाएगा। फिल्म के लीड हीरो सलमान खान 5 अलग अलग किरदारों में नजर आएंगे जिसमें 1947 से शुरू होकर 70 साल तक की कहानी दिखाई जाएगी।