सलमान खान और कटरीना कैफ इन दिनों अपकमिंग फिल्म 'भारत' की शूटिंग कर रहे हैं । पिछले कुछ समय से दोनों के बीच गहरी बॉन्डिंग देखी जा रही है । फिल्म में दोनों फिर एक बार रोमांस करते नजर आएंगे । सलमान कटरीना को काम दिलवाने में भी उनकी मदद कर रहे हैं ।
सलमान, कटरीना के लिए काफी प्रोटेक्टिव हैं । हाल ही में सलमान ने कटरीना की एक पुरानी वायरल तस्वीर को लेकर उनका बचाव किया । जब कटरीना, रणबीर कपूर के साथ रिलेशन में थीं तो दोनों की बीच पर छुटि्टयां मनाते तस्वीरें वायरल हुई थीं ।
इनमें कटरीना बिकिनी में दिख रही थीं वहीं रणबीर वरमूडा पहने नजर आए थे । इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी थी । इन्हीं तस्वीरों पर सलमान ने कटरीना का बचाव किया । इस तस्वीर को लेकर पहले सलमान ने कहा था 'लोगों को इस तरह अपनी पर्सनल लाइफ पब्लिक नहीं करनी चाहिए ।'
अब जब दोबारा सलमान से ये सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'उन्हें ऐसा लगा था कि वह तस्वीर नकली है और उसमें छेड़खानी की गई है। वो तस्वीरें कुछ पब्लिसिटी स्टंट था और वो नकली तस्वीरें हैं । क्योंकि मुझे नहीं लगता है कि वो रणबीर तो होंगे ही पर मुझे वो कटरीना नहीं लगती। फेस होगा किसी और का और बॉडी किसी और की...मॉर्फर्ड तस्वीरें।'
सलमान यहीं नहीं रुके । उन्होंने आगे कहा, 'सोचिए कोई छुट्टी पे गया है पर्सनल हॉलीडे पर और किसी ने वो तस्वीरें खींच के डाल दिया है। कितना घटिया है ये। ये हमारी मां-बहनों के साथ भी हो सकता है। जब आपकी बहन और मां के साथ ऐसा होगा तो आप किस तरह से रिएक्ट करेंगे?'