कोरोना संक्रमण काल में छोटे दुकानदारों, पटरी पर सामान बेचने वाले लोगों और दिहाड़ी पर काम करने वाले मजदूरों का बहुत नुकसान हुआ है। लेकिन एक इंडस्ट्री देश की ऐसी भी है जिसके ‘मजदूरों’ ने बीते साल भर भरकर नोट कमाए हैं। आपको जानकर शायद हैरानी हो लेकिन इसके कारीगरों, तकनीशियनों और हुनरमंदों ने दिन रात अपने अपने घरों, दफ्तरों और दूसरी जगहों पर रहकर जो मेहनत की है, उसने इस उद्योग को चार साल पहले के स्तर से दोगुना कर दिया है। और, इसी मेहनत से निकलकर जल्द ही बाहर आने वाला है एक नया एनीमेशन किरदार जिसका नाम होगा, दबंग। ये सीरीज बहुत जल्द रिलीज होने वाली है। पिछला साल मनोरंजन कारोबार में फिल्मों के लिए ठीक नहीं रहा लेकिन इसके बावजूद फिल्मों का कारोबार साल 2019 से कम भी नहीं हुआ। लेकिन फिल्मी सितारों को ओटीटी के बाद अगला बड़ा मुनाफा एनीमेशन में दिख रहा है। इसमें न सिनेमाघर खुलने बंद होने का झंझट है और न ही शूटिंग की समस्या।
2 of 5
छोटा भीम
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
देश में छोटा भीम की कामयाबी ने एनीमेशन की जो एक्सप्रेस दौड़ाई है, उसमें मोटू पतलू, लिटिल सिंघम और ना जाने कितने किरदार लोगों के घरों और मोबाइलों तक पहुंच चुके हैं। ज्यादा दूर न भी जाएं तो देश में एनीमेशन का कारोबार अभी 2016 में ही सिर्फ 53 अरब रुपयों का था। बीते साल के आंकड़े बताते हैं कि देश में एनीमेशन का कारोबार 101 अरब रुपयों तक पहुंच चुका है। और, इस कमाई में सबसे बड़ा हाथ उन फिल्मों का है जिनमें हम कभी ‘बाहुबली’ महिष्मती के झरने पर चढ़ते देखते हैं तो कभी ‘सिम्बा’ को हवा में करतब दिखाते देखते हैं।
3 of 5
एनीमेटेड सीरीज
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मीडिया औऱ एंटरटनेमेंट इंडस्ट्री को मोटे तौर पर देश में नौ हिस्सों में बांटा जाता है। इनमें शामिल हैं, डिजिटल व ओटीटी, टीवी, प्रिंट, फिल्में, एनीमेशन (वीएफएक्स व पोस्ट समेत), गेमिंग, आउट ऑफ होम, रेडियो और म्यूजिक। देश में सबसे बड़ा बाजार टीवी का है, उसके बाद प्रिंट और फिर फिल्म का। एनीमेशन इंडस्ट्री ने बीते साल में करीब 15 फीसदी की सालाना दर से वृद्धि दर्ज की। वैसे बढ़ोत्तरी के मामले में बीता साल गेमिंग इंडस्ट्री के नाम रहा जिसने 45 फीसदी की सालाना वृद्धि कोरोना काल में दर्ज कर ली।
4 of 5
एनीमेटेड सीरीज
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
आने वाले समय में देश में ओटीटी और डिजिटल का कारोबार और तेजी से बढ़ने वाला है। बीते चार साल में इसने 35 फीसदी की समेकित वृद्धि की जिसमें अकेले साल 2020 की सालाना वृद्धि 26 फीसदी रही है। बड़े फिल्मी सितारों ने ओटीटी पर करीब करीब कब्जा कर भी लिया है। करण जौहर से लेकर अक्षय कुमार, शाहरुख खान, शाहिद कपूर, मनोज बाजपेयी, एकता कपूर सारे मुंबइया सितारे ओटीटी पर भी अपनी दुकान सजा चुके हैं। अब अगली बारी इन सितारों की एनीमेशन की तरफ मुड़ने की है।
5 of 5
दबंग एनीमेटेड सीरीज
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
देसी एनीमेशन हर साल दहाई के अंकों में तरक्की कर रहा है। इसी का नतीजा है कि बड़े परदे से छोटे परदे पर पहुंच चुके सलमान खान अब एनीमेशन में भी एंट्री ले चुके हैं। सलमान ने अपने भाई अरबाज के साथ मिलकर अपनी हिट फ्रेंचाइजी ‘दबंग’ की एनीमशन सीरीज बना दी है। सीरीज डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने खरीद ली है और जल्द ही इसकी रिलीज डेट का भी एलान होने वाला है।