29 साल पहले आज ही के दिन फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' रिलीज हुई थी। इसी फिल्म से सलमान खान ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। इसलिए आज सलमान खान को बॉलीवुड में 29 साल पूरे हो चुके हैं। इस मौके पर आपको सलमान की पहली हीरोइन के बारे में कुछ दिलचस्प बातें बताते हैं।
पहली ही फिल्म के बाद यूं गुमनाम हुई सलमान की ये हीरोइन, आज तक कोई नहीं ढूंढ पाया
सलमान खान को इसी फिल्म में अपनी पहली फिल्म मिली थी। जिसका नाम रेनू आर्या था। फिल्म में रेखा और फारुख शेख लीड रोल में थीं। वहीं सलमान और रेनू आर्या का साइड रोल था। ये सलमान की पहली और आखिरी फिल्म थी जिसमें उन्होंने निगेटिव किरदार निभाया था।
पढ़ें- जेट प्लेन से चलते हैं गुरमीत राम रहीम, लाइफस्टाल ऐसा कि राजा-महाराजाओं को भी पीछे छोड़ दें
इसके बाद सलमान कभी किसी फिल्म में निगेटिव किरदार करते नजर नहीं आए। इस फिल्म में सलमान रेनू आर्या के साथ रोमांस करते नजर आए थे। लेकिन आज रेनू आर्या कहां हैं और क्या कर रही हैं, इस बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है।
पढ़ें- मिथुन की पहली पत्नी हेलेना के बारे में नहीं जानते होंगे आप, बॉलीवुड छोड़ ये काम कर कमा रहीं पैसे
रेनू का करियर भी 1988 में इसी फिल्म से शुरू हुआ था। इसके बाद उन्होंने 'चांदनी', 'बंजारन' और 'जंगबाज' जैसी हिट फिल्मों में काम किया था। रेनू का बॉलीवुड करियर सिर्फ 4 साल का था। इसके बाद वो फिल्म इंडस्ट्री से लापता हो गईं जिसे आज तक कोई ढूंढ नहीं पाया।
सलमान ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि सालों पहले उनकी मुलाकात फ्लाइट में रेनू आर्या से हुई थी। लेकिन वो इतनी बदल चुकी थीं कि उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो गया था। शायद फिल्म इंडस्ट्री के किसी शख्स ने उन्हें ढूंढने की कोशिश भी नहीं की होगी।