सलमान खान के जरिए होस्ट किया जाने वाला कॉन्ट्रोवर्सियल रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' अपने अंतिम पड़ाव पर है। शो का सातवां और आखिरी 'वीकेंड का वार' काफी दमदार रहा है। हालांकि, सलमान के आखिरी वार से कंटेस्टेंट अभिषेक मल्हान को तगड़ा झटका लगा है। होस्ट ने यूट्यूबर की जमकर क्लास लगाई, और उन्हें आईना दिखाया। बीते कुछ दिनों पहले अभिषेक यह कहते नजर आए थे कि वह शो के विजेता हैं, और वह अपनी तुलना में किसी को नहीं गिन रहे हैं। इसी को लेकर सलमान ने अभिषेक की क्लास लगाई है।
BB OTT2: सलमान खान ने किया अभिषेक मल्हान का भंडाफोड़, आखिरी 'वीकेंड का वार' में जमकर बरसे होस्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Sun, 06 Aug 2023 11:24 AM IST
सार
सलमान खान ने आखिरी वीकेंड का वार में कंटेस्टेंट अभिषेक मल्हान का भंडाफोड़ किया है। साथ ही उनके बड़े दावों की क्लिप दिखाकर उनकी क्लास लगाते नजर आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन