रोहित शेट्टी का स्टंट और एडवेंचर बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' शुरुआत से पहले ही जबरदस्त सुर्खियों में है। इस शो के हेडलाइंस में रहने की वजह इसमें हिस्सा लेने वाले सितारे हैं। बीते दिन तुनिषा शर्मा केस में आरोपी शीजान खान के इस सीजन का हिस्सा बनने की जानकारी सामने आई, फिर देखते ही देखते इसे लेकर सोशल मीडिया पर घमासान मच गया। वहीं, अब इसमें सलमान खान की एक हीरोइन की एंट्री होने जा रही है, जिसने फैंस के उत्साह को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है।
2 of 5
डेजी शाह
- फोटो : सोशल मीडिया
छोटे पर्दे के इस चर्चित शो की शूटिंग मई के दूसरे सफ्ताह में शुरू होने जा रही है। रोहित शेट्टी, प्रतियोगियों संग दक्षिण अफ्रीका की उड़ान भरेंगे और वहां बेहतरीन एक्शन और एडवेंचर कराते नजर आएंगे। वहीं, अब इससे जुड़ने के लिए सलमान खान की एक हीरोइन का भी नाम सामने आ रहा है। रिपोर्ट की मानें तो भाईजान के साथ साल 2014 की फिल्म 'जय हो' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली डेजी शाह इस खतरों वाले शो से जुड़ने जा रही हैं।
3 of 5
डेजी शाह
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्ट्रेस डेजी शाह बीते लंबे समय से पर्दे से दूर हैं, ऐसे में यह उनके लिए भी एक बड़ा मौका है। साथ ही डेजी की वापसी उनके फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। डेजी शाह 'जय हो' के बाद फिल्म 'हेट स्टोरी 3' में नजर आई थीं। वहीं, उन्हें आखिरी बार साल 2018 की मूवी 'रेस 3' में देखा गया था। डेजी ने साल 2019 की फिल्म 'गुजरात 11' से गुजराती सिनेमा में कदम रखा।
Nandini Gupta: मिस इंडिया विजेता नंदिनी गुप्ता करने जा रही हैं बॉलीवुड में डेब्यू? इस फिल्म में आएंगी नजर
4 of 5
डेजी शाह
- फोटो : सोशल मीडिया
रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' से जुड़ने के लिए अब तक कई नाम सामने आ चुके हैं। हालांकि, इन पर अब भी ऑफिशियल मुहर लगना बाकी है। रिपोर्ट की मानें तो 13वें सीजन में शिव ठाकरे, अर्चना गौतम, रूही चतुर्वेदी, न्यारा बनर्जी, अर्जित तनेजा, ऐश्वर्या शर्मा, अंजलि आनंद, अंजुम फकीह, साउंडस मौफकीर, डिनो जेम्स और रोहित रॉय जैसे सितारे नजर आएंगे।
The Kerala Story: युवा संगठनों ने किया द केरल स्टोरी की स्क्रीनिंग का विरोध, केरल में थिएटर के बाहर दिया धरना
5 of 5
खतरों के खिलाड़ी 13
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, 'खतरों के खिलाड़ी 13' शुरुआत से पहले ही कानूनी पचड़े में फंस गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, शीजान खान भी इसका हिस्सा बन रहे हैं, जिससे नाराज होकर तुनिशा की मां ने चैनल को नोटिस भेज दिया है। तुनिशा की मां ने नाराजगी जताते हुए कहा कि अगर किसी शख्स पर केस चल रहा है और चार्जशीट उससे खिलाफ है, तो चैनल उसे शो का हिस्सा कैसे बना सकता है? शीजान खान को महज जमानत मिली है, लेकिन केस अभी भी चल रहा है।