फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Miss India 2023 Nandini Gupta is going to make her debut in Bollywood with Firoz Nadiadwala Welcome 3 Film

Nandini Gupta: मिस इंडिया विजेता नंदिनी गुप्ता करने जा रही हैं बॉलीवुड में डेब्यू? इस फिल्म में आएंगी नजर

Fri, 05 May 2023 06:25 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 05 May 2023 06:25 PM IST
सार

फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2023 का खिताब जीतने के बाद से ही नंदिनी की फैन फॉलोइंग में काफी इजाफा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नंदिनी को काफी समय से बॉलीवुड में कई फिल्मों के ऑफर आ रहे थे, लेकिन उन्होंने इन फिल्मों को ठुकरा दिया। अब इसी बीच एक बार फिर यह खबर आ रही है कि नंदिनी को एक स्क्रिप्ट पसंद आ गई है।

विज्ञापन
Miss India 2023 Nandini Gupta is going to make her debut in Bollywood with Firoz Nadiadwala Welcome 3 Film
नंदिनी गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इस साल फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2023 को राजस्थान की नंदिनी गुप्ता ने इस खिताब को हासिल कर न केवल अपने परिवार का नाम रौशन किया है बल्कि अपने राज्य को भी गौरवान्वित महसूस कराया है। इस जीत के बाद सोशल मीडिया पर भी नंदिनी काफी सुर्खियां बटोरते नजर आती हैं। नंदिनी की तस्वीरें भी काफी वायरल होती रहती है। अब खबर आ रही है कि नंदिनी बॉलीवुड में भी डेब्यू करने जा रही हैं।

विज्ञापन

बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं नंदिनी
फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2023 का खिताब जीतने के बाद से ही नंदिनी की फैन फॉलोइंग में काफी इजाफा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नंदिनी को काफी समय से बॉलीवुड में कई फिल्मों के ऑफर आ रहे थे, लेकिन उन्होंने इन फिल्मों को ठुकरा दिया। अब इसी बीच एक बार फिर यह खबर आ रही है कि नंदिनी को एक स्क्रिप्ट पसंद आ गई है और वह इसपर काम भी करना चाहती हैं। तो चलिए जानते हैं वह कौन सी फिल्म है, जिससे नंदिनी डेब्यू करने वाली हैं।

Esha Deol: ईशा देओल पर नहीं पड़ा धर्मेंद्र और हेमा के स्टारडम का असर, इस तरह बीता अभिनेत्री का बचपन

विज्ञापन
विज्ञापन

‘वेलकम 3’ में आएंगी नजर
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नंदिनी की  'वेलकम' के तीसरे भाग 'वेलकम 3' में  एंट्री हो गई है। वह फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाली हैं। फिल्म 'वेलकम' एक बड़ी फ्रेंचाइजी है और इसके लिए निर्माताओं ने नंदिनी के नाम पर मोहर लगा दी है। यही नहीं, खबर यह भी आ रही है कि नंदिनी ने फिल्म में खासी दिलचस्पी दिखाई है, लेकिन उन्होंने अभी इसे साइन नहीं किया है, जिसकी वजह यह है कि निर्माता अभी फिल्म  'हेरा फेरी 3' पर फोकस कर रहे हैं।

Vikram: रिहर्सल के दौरान विक्रम को लगी चोट तो एक्टर के घर पहुंचा फैन, गेट के बाहर खड़े होकर कहा- 'गेट वेल सून'

विज्ञापन

इंडस्ट्री में आने को तैयार हैं नंदिनी
आपको बता दें कि फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर काफी चर्चा बनी हुई है, इसलिए निर्माता भी फिल्म को पूरा करने में जुटे हुए है। इसके बाद वह वेलकम पर फोकस करेंगे। एक इंटरव्यू में जब नंदिनी से पूछा गया कि क्या वह अब फिल्में करने के लिए तैयार हैं। तो इसपर उन्होंने कहा, ‘बॉलीवुड में मौका मिला तो कौन नहीं जाना चाहेगा? मुझे मिला तो जरूर जाऊंगी।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed