जाहन्वी कपूर और वरुण धवन स्टारर फिल्म बवाल आज (शुक्रवार) को ओटीटी पर रिलीज हो गई है। कुछ समय पहले रिलीज हुए फिल्म के गाने और टीजर ने जमकर धमाल मचाया है। बीते दिनों मुंबई में इस फिल्म की स्क्रीनिंग की गई थी, जिसमें जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं। अब फिल्म देखने के बाद सभी नितेश तिवारी की फिल्म पर अपनी राय रख रहे हैं। इसी बीच एक इंटरव्यू के दौरान साजिद नाडियाडवाला ने नितेश तिवारी की फिल्मों पर बात की है। उन्होंने कहा है कि उनकी फिल्म भले ही 1500 करोड़ की कमाई करती हो लेकिन उसकी कहानियां बेहद ही सरल होती हैं।
Sajid Nadiadwala: साजिद ने नितेश तिवारी की तारीफ में पढ़े कसीदे, कहा- उनकी कहानियां बेहद सरल
वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म 'बवाल' एक ऐसी प्रेम कहानी है जो हमने पहले भी देख चुके हैं। नितेश तिवारी दंगल और छिछोरे जैसी मनोरंजक फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। अब बवाल के प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला हाउसफुल, किक जैसी फिल्मों को लेकर सिनेमा के प्रति प्यार के बारे में बताते हैं। एक इंटरव्यू के दौरान इस फिल्म के प्लॉट का हिस्सा बनने के सवाल पर साजिद कहते हैं, हमने पहले भी छिछोरे में साथ काम किया है, नितेश और मैं विचारों पर बात करते रहते हैं। उनको इस तरह की अलग-अलग स्क्रिप्ट्स पर काम करने की आदत है। उनकी फिल्में बहुत अलग होती हैं। अब फिल्मों में 110 किलो के आदमी के रूप में आमिर खान की कल्पना किसने की होगी। सुशांत सिंह राजपूत की छिछोरे की स्क्रिप्ट 75% अस्पताल के अंदर की थी।
इसे भी पढ़ें- Bawaal Review: अज्जू भैया के नाम लिखैया की चिट्ठी, गिन गिनकर उधेड़े इतिहास के अध्यापक के तार
साजिद नाडियाडवाला ने कहा, उनकी फिल्में दुनियाभर में 1500 करोड़ रुपये की असाधारण कमाई कर सकती हैं और एक लेखक के रूप में वह जो भी बनाते हैं वह बहुत सरल होती है। मुझे लगता है कि इस तरह की फिल्मों को हरी झंडी दिखाने के लिए पावर की जरूरत होती है। दंगल की रिलीज से पहले ही मैंने नितेश को छिछोरे के लिए साइन कर लिया था। मैंने दंगल की स्क्रिप्ट सुनी थी और मैं उसमें बिक गया था। बवाल को लेकर उन्होंने कहा, इस कहानी में विश्व युद्ध है। यह एक ऐसी कहानी है जो अंतरराष्ट्रीय है। इसमें कानपुर के एक लड़के को दिखाया गया है और फिल्म में दो विपरीत दुनिया कैसे एकजुट होती हैं, यह देखना बेहद दिलचस्प है।
बवाल की कहानी की बात करें तो इसकी शुरुआत अज्जू भैया यानि वरुण धवन से होती है, जो एक स्कूल में इतिहास के टीचर होते हैं। इसी दौरान उनकी मुलाकात निशा यानि जाह्नवी कपूर से होती है। पहले दोनों की दोस्ती शुरू होती और फिर शादी हो जाती है। कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब ये शादी के बाद यूरोप पहुंचते हैं। पूरी फिल्म में आपको प्यार, नोकझोंक और इंसान के अंदर की वॉर देखने को मिलेगी।
बता दें कि इस फिल्म के जरिए वरुण और जाहन्वी पहली बार स्क्रीन साझा करने वाले हैं। यह फिल्म आज अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो चुकी है। वर्कफ्रंट की बात करें तो इसके बाद जाह्नवी कपूर ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’, ‘देवरा’, ‘बड़े मियां छोटे मियां’ जैसी फिल्मों में भी नजर आने वाली हैं।