{"_id":"5c1739e0bdec2257282d34c5","slug":"saina-nehwal-and-parupalli-kashyap-wedding-reception-south-superstar-nagarjuna-attend","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"साइना नेहवाल की शादी थी सिंपल लेकिन रॉयल रहा रिसेप्शन, सब्यसाची के लहंगे में दीपिका को भी दी मात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
साइना नेहवाल की शादी थी सिंपल लेकिन रॉयल रहा रिसेप्शन, सब्यसाची के लहंगे में दीपिका को भी दी मात
Mon, 17 Dec 2018 11:25 AM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Mon, 17 Dec 2018 11:25 AM IST
विज्ञापन
saina nehwal
- फोटो : instagram
बैंडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने 14 दिसंबर को परूपल्ली कश्यप से शादी कर ली । शादी बहुत ही सिंपल तरीके से हुई । साइना की शादी की किसी को कानों-कान खबर तक नहीं हुई । शादी का खुलासा तब हुआ जब सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें सामने आईं ।
saina nehwal
- फोटो : instagram
साइना की शादी भले ही सादगी से हुई हो लेकिन रिसेप्शन पार्टी बेहद रॉयल थी । साइना ने हैदराबाद के 5 स्टार होटल नोवोटल में रिसेप्शन पार्टी दी । इस पार्टी में साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन और रकुलप्रीत पहुंचे।
rakulpreet
- फोटो : instagram
इस खास मौके पर साइना नेहवाल और उनके पति परूपल्ली सब्यसाची के डिजाइन किए हुए गेटअप में दिखाई दिए । साइना ब्लू कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं । इसके साथ ही उन्होंने ब्लू कलर का डायमंंड नेकलेस भी पहना ।
विज्ञापन
विज्ञापन
saina nehwal
- फोटो : instagram
वहीं उनके पति भी ब्लू शेरवानी में जंच रहे थे। इसके साथ परूपल्ली ने मोतियों का हार कैरी किया । रिसेप्शन के मौके पर इस नए-नवेले जोड़े ने केक भी काटा । नागार्जुन और रकुलप्रीत के अलावा रिसेप्शन पार्टी में साइना और परूपल्ली के रिश्तेदार-दोस्त मौजूद रहे ।
View this post on Instagram
#sainanehwal #sainawedsparupalli #saina #parupallikashyap #arrehman #reception #mjerrol
A post shared by Music Jockey (RJ) Errol (@big_mj_errol) on
विज्ञापन
saina nehwal
- फोटो : instagram
अपने रिसेप्शन को रॉयल बनाने में साइना नेहवाल ने कोई कसर नहीं छोड़ी । पिछले दिनों शादी के बाद साइना और परूपल्ली ईशा अंबानी के रिसेप्शन में भी नहर आए थे । इस दौरान साइना ने डार्क ग्रीन कलर का गाउन पहना था ।
View this post on Instagram
A post shared by GOSSIPHACKER (@gossiphacker1) on