जबसे करीना और सैफ के छोटे नवाब तैमूर का जन्म हुआ है, वह लगातार हेडलाइन्स में बने रहते हैं। इतना ही नहीं पपराजी के बीच तैमूर के फोटोज को लेने की होड़ इसलिए भी ज्यादा रहती है क्योंकि उन्हें इसके सबसे ज्यादा दाम मिलते हैं। अब तैमूर की इस पॉपुलैरिटी से सैफ करीना के पड़ोसियों को परेशानी होने लगी है।
2 of 5
taimur
- फोटो : amar ujala
मामला पुलिस तक पहुंच चुका है। छोटे नवाब की ये पॉप्युलैरिटी उनके पड़ोसियों को सिरदर्द साबित हुई है। जिसके चलते पड़ोसियों शिकायत करने सीधे पुलिस स्टेशन जा पहुंचे है। पड़ोसियों ने ये शिकायत तैमूर के खिलाफ नहीं बल्कि पपराजी के खिलाफ की है।
खबरों की मानें तो तैमूर की फोटोज लेने के लिए हर रोज बिल्डिंग के सामने बड़ी संख्या में पपराजी खड़े रहते है। तैमूर की लेटेस्ट तस्वीरें लेने के लिए हर रोज शोर और अन्य परेशानियों का सामना सैफ-करीना के पड़ोसी करते रहते है। इसलिए ये शिकायत दर्ज कराई गई है। इस शिकायत के बाद पुलिस ने उन्हें सैफ-करीना के घर से बाहर से हटा दिया है।
अभी कुछ दिन पहले भी ऐसा ही मामला देखने को मिला था। तब पपराजी को लगा था कि उनकी शिकायत सैफ और करीना ने की है लेकिन सैफ ने एक बयान में ये साफ कर दिया कि उन्होंने किसी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं की।
हालांकि सैफ ने तैमूर के बारे में बात करते हुए कहा था तैमूर अभी बच्चा है, पैपराजी जब उनकी तस्वीरें लेते है तो फ्लैश का इस्तेमाल करते है, कैमरे की फ्लैश से तैमूर तंग हो रहा था इसके कारण मैंने पैपराजी को तैमूर की तस्वीरें नहीं लेने को कहा था। पपराजी से विनती करते हुए कहा था कि तैमूर का पीछा करना अब बंद करो,वो एक छोटा बच्चा है कोई स्टार नहीं है।