सैफ अली खान और करीना कपूर खान बॉलीवुड के पावरफुल कपल में से एक हैं। दोनों की बॉन्डिंग देखते ही बनती है। सैफ और करीना की आज 7वीं वेडिंग एनिवर्सिरी है। शादी से पहले 5 साल तक दोनों ने एक दूसरे को डेट किया था। सैफ और करीना में उम्र का 10 साल का फासला है हालांकि दोनों के रिश्ते पर इसका कोई असर नहीं पड़ा।
सैफ ने पहली शादी अभिनेत्री अमृता सिंह से की थी। साल 2004 में सैफ ने तलाक ले लिया। करीना से शादी के दिन सैफ ने अमृता सिंह को एक पत्र लिखा था। इसका खुलासा उन्होंने करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में किया था।
3 of 5
saif ali khan, kareena kapoor
- फोटो : social media
इस पत्र में सैफ ने अमृता सिंह को उनको आगे की जिंदगी के लिए शुभकामनाएं दी थीं। सैफ ने बताया कि पत्र को भेजने से पहले करीना ने उसे पढ़ा भी था। सैफ ने कहा कि करीना काफी सपोर्टिव थीं। यहां तक कि करीना ने ही सैफ से अमृता सिंह को पत्र भेजने के लिए कहा था।
4 of 5
सैफ अली खान और करीना
- फोटो : सोशल मीडिया
सैफ ने लिखा था- 'तुम जानती हो ना कि एक नया चैप्टर शुरू हो रहा है। हमारे बीच बहुत कुछ था।' इसके अलावा सैफ ने पुरानी बातों का भी जिक्र किया। सैफ ने आगे कहा कि 'इसके थोड़ी देर बाद सारा ने मुझे कॉल किया और कहा कि मैं शादी में ऐसे ही आ रही थी मगर अब मैं पूरे दिल से शामिल होने वाली हूं।'
5 of 5
सारा अली खान और सैफ अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
सैफ के साथ शो में पहुंचीं सारा ने कहा था 'मेरी मां ने मुझे खुद अपने हाथों से पिता की दूसरी शादी के दिन तैयार किया था। उस दिन सभी ये सोच रहे थे कि मेरी मां ऐसे मौके पर असहज महसूस करेंगी या फिर करीना के लिए ऐसा कुछ होगा, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं था बिलकुल भी नहीं।' सारा ने कहा- 'मेरी मां ने पापा की शादी पर मुझे भेजते हुए कहा था वहां अच्छा समय बिताओ और अपने पिता के लिए वहां रहो।'
जाह्नवी कपूर ने ईशान खट्टर के लिए रखा करवाचौथ का व्रत, पूजा करते वीडियो वायरल