फिल्म निर्देशक पवन कृपलानी ने अपनी प्रस्तावित फिल्म 'भूत पुलिस' की शूटिंग देश में ही शुरू करने का मन बना लिया है। अपनी फिल्मों की शूटिंग करने के लिए हिंदी सिनेमा के तमाम लोगों के विदेशों की ओर रुख करने के बीच पवन ने देश के सबसे मनोरम राज्यों में से एक हिमाचल प्रदेश में इस फिल्म की शूटिंग करने का फैसला किया है। हिमाचल प्रदेश में ही हिंदी सिनेमा की चर्चित नायिका कंगना रणौत का होमटाउन भी है।
2 of 5
सैफ अली खान, अर्जुन कपूर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पवन ने फिल्म 'भूत पुलिस' की घोषणा पिछले साल की थी और इस साल की शुरुआत में ही वह इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू करने वाले थे। लेकिन, कोरोना वायरस की वजह से मनोरंजन जगत के बंद हुए काम के चलते इस फिल्म पर कोई काम न हो सका। घोषणा के वक्त इस फिल्म में सैफ अली खान, अली फजल और फातिमा सना शेख मुख्य भूमिकाओं में थे। लेकिन, अब इस फिल्म में सैफ अली खान के साथ अर्जुन कपूर, जैकलीन फर्नांडिस और यामी गौतम मुख्य भूमिकाएं निभा रहे हैं। पवन इस कॉमेडी हॉरर फिल्म की शूटिंग जल्द से जल्द शुरू कर देना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने नवंबर का महीना तय कर लिया है।
3 of 5
यामी गौतम, जैकलीन फर्नांडिस
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पवन का इस बारे में कहना है कि वह अपनी इस फिल्म 'भूत पुलिस' का पहला शेड्यूल धर्मशाला में शुरू करेंगे। इसके बाद डलहौजी और पालमपुर में भी इसकी शूटिंग होगी। फिल्म का शुरुआती कुछ हिस्सा ही पहले शेड्यूल में पूरा किया जाएगा। पूरी फिल्म की शूटिंग पवन जनवरी में खत्म करेंगे।
4 of 5
सैफ अली खान
- फोटो : Twitter/colorstv
पवन का कहना है कि कोरोना वायरस से पैदा हुए इस कठिन समय को दिमाग से निकालने के लिए वह बहुत पहले ही अपने काम में व्यस्त हो जाना चाहते थे लेकिन ठीक से बात नहीं बन पा रही थी। अब मौका मिला है तो वह उसे छोड़ेंगे नहीं।
5 of 5
सैफ अली खान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
पवन का मानना है कि एक हॉरर कॉमेडी फिल्म के लिए हिमाचल जैसी जगह ठीक नहीं है लेकिन फिलहाल वह कुछ चुनिंदा जगहों पर शूटिंग करके पहला शेड्यूल खत्म कर लेना चाहते हैं। उनका मानना है कि इस चुनौतीपूर्ण समय में शूटिंग करना और सभी सुरक्षा सावधानियों का ध्यान रखना बहुत मुश्किल काम है। फिर भी घर पर कब तक बैठा जा सकता है? पवन के हिसाब से हिमाचल देश की सबसे सुरक्षित जगहों में से एक है। इस वजह से उन्होंने शूटिंग के लिए इस जगह को चुना है। यहां पर संक्रमण का खतरा भी काफी कम है।