सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की बेटी जहां बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी हैं तो वहीं उनके छोटे भाई इब्राहिम (Ibrahim) को देखकर ऐसा लगता है कि वह अपने दादा के नक्शेकदम पर चलने की तैयारी कर रहे हैं। अरे जनाब! ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि सैफ के बेटे इब्राहिम की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं जो इस बात की गवाही दे रही हैं। इन तस्वीरों में इब्राहिम बैट के साथ मैदान में डटकर खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं।
2 of 5
Ibrahim Ali Khan
- फोटो : twitter
हर तस्वीर में इब्राहिम के रिएक्शन अलग है जैसे कि किसी पेशेवर क्रिकेट खिलाड़ी के होते हैं। तस्वीर में इब्राहिम खेल में रमे नजर आ रहे हैं और काफी उत्साहित भी। डेक्कन क्रॉनिकल ने सूत्र के आधार पर रिपोर्ट में लिखा है कि इब्राहिम को क्रिकेट का शौक ही नहीं है बल्कि वह इसे आगे भी ले जाना चाहते हैं। यहां तक कि इब्राहिम को क्रिकेट में सैफ और अमृता की तरफ से परमीशन भी है।
3 of 5
saif ali khan
- फोटो : social media
खास बात है कि इब्राहिम के दादा मंसूर अली खान पटौदी (Mansoor Ali Khan Pataudi) भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रहे थे। ऐसे में इब्राहिम की क्रिकेट के प्रति बढ़ती दिलचस्पी को देखकर इतना तो जरूर कहा जा सकता है कि इब्राहिम अपने दादा की तरह क्रिकेट के बहुत शौकीन हैं। हालांकि यह ऐसा पहला मौका नहीं है जब इब्राहिम की क्रिकेट की प्रैक्टिस करते हुए तस्वीरें सामने आई हों। इसके पहले भी फैंस इब्राहिम को इस तरह के क्रिकेट के मैदान में देख चुके हैं।
4 of 5
saif ali khan
- फोटो : social media
कुछ दिन पहले सैफ क्रिकेट ग्राउंड में बेटे को चियर करते नजर आए। क्रिकेट ग्राउंड से इब्राहिम और सैफ अली खान की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इब्राहिम क्रिकेट के मैदान में शॉट लगाते दिखे। अपने बेटे को पिता मंसूर अली खान की तरह खेलता देख सैफ तस्वीरों में खुश दिखे।
5 of 5
Sara Ali Khan, Ibrahim
- फोटो : social media
इब्राहिम अभी महज 18 साल के हैं और अपनी मां अमृता सिंह के साथ रहते हैं। करीना कपूर के साथ भी उनकी अच्छी बॉन्डिंग है। अपने पिता के हर फैसले में दोनों बच्चे सारा और इब्राहिम उनका साथ देते हैं। अक्सर सारा और इब्राहिम को करीना और सैफ के साथ पार्टी करते भी देखा जाता है। यहां तक कि इब्राहिम की तैमूर के साथ भी बॉन्डिंग काफी अच्छी है।