{"_id":"5e7707118ebc3e6faa49e7ac","slug":"saif-ali-khan-son-ibrahim-ali-khan-post-with-a-mystery-girl","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या इस विदेशी के प्यार में पड़े सैफ अली खान के बेटे, तस्वीर शेयर कर बोले- 'मिस यू'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
क्या इस विदेशी के प्यार में पड़े सैफ अली खान के बेटे, तस्वीर शेयर कर बोले- 'मिस यू'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sun, 22 Mar 2020 12:07 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ibrahim ali khan
- फोटो : social media
Link Copied
पटौदी खानदान से ताल्लुक रखने वाले अभिनेता सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान खबरों में बने रहते हैं। इब्राहिम अभी अपनी पढ़ाई कर रहे हैं लेकिन फैंस उनकी जिंदगी के बारे में हर अपडेट रखते हैं। इब्राहिम ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है जिसके बाद गॉसिप के गलियारों में चर्चाएं चल पड़ी हैं।
2 of 5
ibrahim ali khan
- फोटो : social media
शेयर की गई तस्वीर में इब्राहिम एक 'मिस्ट्री गर्ल' के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीर में जो लड़की हैं उनका नाम लॉटी स्टीवेंस (Lottie Stevens) है। दोनों एक फिश टैंक के सामने पोज दे रहे हैं। ऐसा लग रहा है एक एक्वॉरियम है। इब्राहिम ने इस दौरान ब्लू कलर की टीशर्ट पहनी है जबकि लॉटी ने सिंपल व्हाइट क्रॉप टॉप कैरी किया है।
3 of 5
ibrahim ali khan
- फोटो : social media
तस्वीर के साथ इब्राहिम ने जो कैप्शन दिया उसने सबका ध्यान खींचा। इब्राहिम ने लिखा- 'आई मिस यू।' साथ ही उन्होंने एक स्टीकर लगाया जिस पर लिखा है- 'घर की याद आ रही है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ibrahim ali khan
- फोटो : social media
तस्वीर देखने के बाद ये कयास लगाए जा रहे हैं कि इब्राहिम के लिए लॉटी काफी स्पेशल हैं तभी वो उन्हें याद कर रहे हैं। लॉटी के इंस्टाग्राम पेज पर देखें तो नौ मार्च को यही तस्वीर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। इससे पहले भी लॉटी ने इब्राहिम के साथ तस्वीर की हुई है जिसमें दोनों पार्टी करते नजर आ रहे हैं।
19 साल के इब्राहिम बॉलीवुड में अपना करियर बना सकते हैं। पिछले दिनों सैफ अली खान ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो चाहते हैं कि पहले इब्राहिम अपनी पढ़ाई खत्म करे, उसके बाद वो जो भी करेगा हम सब उसकी मदद करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।