सैफ अली खान के छोटे बेटे तैमूर अली खान हमेशा किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। बीते दिनों सैफ एक न्यूज चैनल पर इंटरव्यू दे रहे थे तभी अचानक वहां तैमूर आ गए। एंकर के कहने पर सैफ ने उन्हें तैमूर से मिलवाया था। हाल ही सैफ ने उन्होंने इस घटना को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी।
2 of 5
taimur ali khan
- फोटो : social media
अनुपमा चोपड़ा को दिए एक इंटरव्यू में सैफ से पूछा गया कि ऐसे वैश्विक संकट(कोराना वायरस) के बीच कोई उनके बेटे को देखने के लिए रोमांचित है, उन्हें इस बात को सुनकर अटपटा नहीं लगता। इस पर सैफ ने कहा, 'जब ऐसा हुआ तो वाकई तैमूर को लाने चला गया था। आमतौर पर मैं उसे इंटरव्यू में शामिल नहीं करता।'
3 of 5
Taimur Ali Khan
- फोटो : Instagram
सैफ ने आगे कहा, 'मैंने सोचा था कि परिस्थितियों को देखते हुए, लोग थोड़ा खुश हो सकते हैं। अगर तैमूर के आने से किसी को मुस्कराने की वजह मिल जाती है तो इसमें हर्ज ही क्या है। लोग जब उसे देखते हैं तो खुश हो जाते हैं।'
4 of 5
taimur ali khan
- फोटो : amar ujala
सैफ ने आगे कहा कि तैमूर को इस तरह से स्क्रीन पर लाना उनके लिए बिलकुल भी अटपटा नहीं था। तैमूर उनकी और करीना की खुशी की वजह है। अभी उसके खुश रहने की उम्र है। हम भी उसको खुश रखने के लिए तरीके निकालते रहते हैं।
5 of 5
तैमूर अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि जब उस इंटरव्यू के दौरान तैमूर एंकर से पूछा कि आप कहां हैं? वह कहती हैं मैं स्टूडियो में हूं। इसके बाद एंकर तैमूर से टीवी देखने को कहती हैं। सैफ से एंकर पूछती हैं कि क्या इस वक्त तैमूर पैपराजी को मिस कर रहे हैं? इसके जवाब में सैफ ने कहा कि नहीं। मुझे नहीं लगता है।
न सत्ते पे सत्ता, न विक्रम वेधा की रीमेक, इस सीक्वल से होने जा रही ऋतिक रोशन की परदे पर वापसी