21 सितंबर को करीना कपूर के जन्मदिन के मौके पर पूरा परिवार पटौदी पैलेस पहुंचा। जन्मदिन की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहीं। जिनमें सैफ अली खान, तैमूर और करिश्मा कपूर नजर आए थे। सेलिब्रेशन के बाद अब सैफ-करीना वापस मुंबई लौट आए हैं। इस दौरान वो पेपराजी के कैमरे में कैद हुए।
2 of 5
saif ali khan
- फोटो : amar ujala
करीना ने इस दौरान ग्रीन कलर का सलवार सूट पहना हुआ था। वहीं सैफ अली खान ने कुर्ता पैजामा कैरी किया। फैशन की बात हो तो भला नन्हें तैमूर कहां पीछे रहने वाले थे। तैमूर ने इस दौरान स्काई ब्लू कलर की टीशर्ट के साथ ब्लू जींस कैरी किए। तैमूर ने मैचिंग के जूते भी पहन रखे थे।
3 of 5
taimur ali khan
- फोटो : amar ujala
इससे पहले पटौदी पैलेस में रहते हुए सैफ और करीना घूमने निकले और आस-पास के इलाके का जायजा लिया। युवाओं और बच्चों ने सैफ के साथ सेल्फी ली। सैफ को अपने बीच पाकर युवाओं की खुशी का ठिकाना ना रहा।
4 of 5
taimur ali khan
- फोटो : amar ujala
सैफ और करीना बॉलीवुड के परफेक्ट कपल में से एक माने जाते हैं। इस कपल को शादी के 7 साल हो चुके हैं लेकिन करीना को सैफ की एक आदत से बहुत चिढ़ हो जाती है। एक शो में पहुंचीं करीना ने सैफ के बारे में कई खुलासे किए।
5 of 5
taimur
- फोटो : amar ujala
टॉक शो 'द लव लाफ लाइव शो' में जब पूछा गया कि वो और सैफ शाम का वक्त कैसे बिताते हैं तो करीना ने कहा कि 'मुझे लगता है कि हम दोनों ही बहुत सामाजिक हैं लेकिन हमें फिल्मी पार्टियां पसंद नहीं हैं। वो आम तौर पर स्क्रीनिंग शोज में जाना पसंद नहीं करते क्योंकि उसका कहना है कि झूठ नहीं बोल सकते, इसलिए सैफ ऐसी जगहों पर नहीं जाते हैं। हम दोनों भले ही फिल्मी दुनिया से ताल्लुक रखते हैं लेकिन यहां के बहुत कम लोग हैं जो हमारे दोस्त हैं।'
करिश्मा की बेटी की इस आदत से परेशान हैं करीना कपूर, दे डाली ये सलाह