सैफ अली खान नवाबों के खानदान से ताल्लुक रखते हैं। सैफ अली खान को छोटे नवाब कहा जाता है। नवाबों के खानदान से होने के नाते सैफ का नवाबी होना भी लाजिमी है। ऐसा ही नवाबी है उनका पटौदी पैलेस। नाम के हिसाब से ही पटौदी पैलेस बेहद आलीशान भी है। इसके हर एक कोने से नवाबियत झलकती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस पैलेस को दोबारा खरीदने के लिए सैफ अली खान को काफी मशक्कत करना पड़ी थी।
2 of 10
पटौदी पैलेस
- फोटो : Instagram/theculturegully
हरियाणा के गुरुग्राम में स्थित पटौदी पैलेस सैफ का पैतृक घर है। हर सुविधा से लैस इस आलीशान पैलेस की कीमत 800 करोड़ रुपये बताई जाती है। जहां आधुनिक सुख सुविधाओं से जुड़ी सारी चीजें हैं। पैलेस में बड़े हॉल और पेड़ पौधों से भरा गार्डन सहित सब कुछ है। सालों बाद भी पैलेस की खूबसूरती देखते ही बनती है।
3 of 10
पटौदी पैलेस
- फोटो : Instagram: @GQINDIA
साल 1900 की शुरुआत में पटौदी पैलेस का निर्माण हुआ था। यह इब्राहिम कोठी के नाम से भी जाना जाता है। हाल ही में इसकी लीज चुकाकर सैफ ने इसकी पजेशन वापस ले ली है। दरअसल सैफ ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था, 'पटौदी पैलेस को मेरे पिता ने फ्रांसिस और अमन को किराए पर दिया था जो कि उस पैलेस में होटल चलाते हैं। वह प्रॉपर्टी की बेहतरीन देखभाल करते हैं और हमारे परिवार के सदस्यों की तरह हैं। फ्रांसिस की अब मौत हो चुकी है।'
4 of 10
पटौदी पैलेस
- फोटो : instagram: GQINDIA
सैफ ने इंटरव्यू में कहा, 'यह प्रॉपर्टी नीमराणा होटल्स के पास किराए पर थी जब अब्बा की डेथ हुई तो मेरे मन में इसे वापस लेने की इच्छा जागी। जब मुझे इसका मौका मिला तो मैंने बची हुई लीज की कीमत चुकाई और अपने पैलेस की पजेशन वापस ले ली।'
5 of 10
पटौदी पैलेस
- फोटो : instagram: @GQINDIA
एक इंटरव्यू में सैफ अली खान ने कहा था कि वैसे तो उन्हें यह विरासत में मिलना चाहिए था लेकिन उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ी थी। सैफ के मुताबिक उन्होंने फिल्मों से जो पैसे कमाए थे उसी से उन्होंने वापस यह पैलेस खरीदा।