सैफ अली खान (Saif Ali Khan) इन दिनों लगातार किसी न किसी बयान की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। पहले 'तानाजी' फिल्म को लेकर उसके बाद अपने निजी रिश्ते पर और अब बेटी सारा (Saif Ali Khan) पर दिए बयान की वजह से। सैफ का यह बयान उस वक्त आया है जब उनक आने वाली फिल्म 'जवानी जानेमन' (Jawani Janeman) का गाना रिलीज हुआ। यह फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को लेकर ऐसी खबरें आई कि पूजा बेदी की बेटी आलिया से पहले इसमें सारा को लिया जा रहा था। इस खबर पर सैफ ने बयान दिया है।
2 of 5
सारा अली खान और सैफ अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
सैफ ने एक इंटरव्यू में सारा अली खान के फिल्म में पहले होने की बात कबूली। सैफ ने कहा- 'हां ऐसा हुआ था। केदारनाथ होल्ड पर चली गई थी। उस वक्त सारा के पास कोई भी फिल्म नहीं थी। उन दिनों इस फिल्म को लेकर बातें हो रही थीं। एक अच्छे पिता के तौर पर मैंने उन दिनों सारा से जब पूछा कि क्या वह मेरे साथ ये फिल्म करेंगी? उन्होंने तुरंत हां कर दिया था।'
3 of 5
Sara Ali Khan Saif
- फोटो : twitter
सैफ ने आगे कहा- 'इसके बाद केदारनाथ वापस ट्रैक पर आ गई। फिर सिंबा मिल गई। मैंने सारा से कहा कि सुनो ये फिल्म अब तुम मत करो। ये तुम्हारे लिए एक बैकअप प्लान था। मैं किसी और के साथ इसे करना पसंद करूंगा। तुम्हें रणवीर सिंह और वरुण के साथ काम करना चाहिए। उसने भी हां कहा था।' सैफ ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि वो सारा के साथ काम नहीं करना चाहते हैं। सैफ ने कहा- 'मैं सारा के साथ काम नहीं करना चाहता हूं क्योंकि परिवार के साथ दिक्कतें हो जाती हैं।'
4 of 5
Jawani Janeman
- फोटो : twitter
'जवानी जानेमन' फिल्म से आलिया फर्नीचरवाला डेब्यू कर रही हैं। आलिया अभिनेत्री पूजा बेदी की बेटी हैं। इस फिल्म में वह सैफ की बेटी का किरदार निभा रही हैं। आलिया के इसी किरदार के लिए सारा को पहले कास्ट करने की बात की जा रही थी। इससे पहले सैफ ने सारा अली खान की आने वाली फिल्म 'लव आजकल' पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी।
5 of 5
Saif, Sara and Kartik
- फोटो : twitter
सैफ ने इंडियन एक्सप्रेस वेबसाइट से बातचीत के दौरान कहा था- 'मैं सारा और कार्तिक को उनकी फिल्म के लिए शुभकामनाएं देता हूं लेकिन मुझे अपनी फिल्म का ट्रेलर ज्यादा पसंद आया था।' 'जवानी जानेमन' की बात करें तो यह फिल्म सात फरवरी को रिलीज होगी। इसमें सैफ और आलिया के अलावा तब्बु भी हैं। इस फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है।
40 साल पहले इस वजह से खुद की शादी में बेहोश हो गए थे ऋषि कपूर और नीतू, बीच में रोकनी पड़ी थीं रस्में