फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बच्चे के जन्म के पहले सैफ अली खान ने बहन सोहा अली खान के साथ कराया फोटोशूट, फैंस ने पूछा- करीना तो ठीक हैं ना

Thu, 18 Feb 2021 08:18 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Thu, 18 Feb 2021 08:18 AM IST
विज्ञापन
Ahead of Kareena's delivery, Saif Ali khan does a Royal photoshoot with sister Soha Ali Khan
सैफ अली खान, सोहा अली खान - फोटो : Instagram

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान इन दिनों अपने प्रोजेक्ट के साथ-साथ दोबारा पिता बनने को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं। सैफ अली खान की पत्नी करीना कपूर खान प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही उनकी डिलीवरी भी होने वाली हैं। ऐसे में सैफ और करीना की तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायल हो रही हैं। दूसरी तरफ सैफ और करीना अपने काम में भी काफी व्यस्त हैं। हालांकि इसी बीच समय निकाल कर सैफ अली खान ने बहन सोहा अली खान के साथ फोटोशूट करवाया है। भाई-बहन की मस्ती से भरा ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Ahead of Kareena's delivery, Saif Ali khan does a Royal photoshoot with sister Soha Ali Khan
सैफ अली खान, सोहा अली खान - फोटो : Instagram

बता दें कि सैफ अली खान और सोहा अली खान ने अपने ब्रैंड हाउस ऑफ पटौदी के लिए ये फोटोशूट करवाया है। इस फोटोशूट के लिए सैफ और सोहा दोनों ने बेहद शानदार लिबाज पहने थे। जहां सोहा बोटल ग्रीन रंग के सलवार सूट में नजर आईं तो वहीं सैफ कुर्ता और जींस पहने नजर आए।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Soha (@sakpataudi)

Ahead of Kareena's delivery, Saif Ali khan does a Royal photoshoot with sister Soha Ali Khan
सैफ अली खान और सोहा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

उनके फोटोशूट के बिहाइंड द सीन का वीडियो सोहा ने सोशल मीडिया पर साझा किया है। इसे साझा करते हुए सोहा ने लिखा,  'वेट फॉर इंट....@houseofpataudi #Behindthescene'। इस वीडियो में दिख रहा है कि फोटोशूट के दौरान सोहा हंसते हुए सैफ अली खान से कुछ कहती हैं और सैफ एकदम मजेदार प्रतिक्रिया देते हैं। अब दर्शकों के बीच ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जहां सैफ एकदम शानदार नवाब लग रहे हैं तो वहीं सोहा भी बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ahead of Kareena's delivery, Saif Ali khan does a Royal photoshoot with sister Soha Ali Khan
सैफ अली खान, करीना कपूर - फोटो : फाइल

भाई-बहन के इस मस्ती भरे वीडियो को फैंस का काफी प्यार मिल रहा है। वहीं फैंस इस वीडियो पर कमेंट करते हुए करीना का हाल चाल पूछ रहे हैं। सैफ अपने परिवार के बेहद करीब हैं और वो अपनी मां शर्मिला के साथ साथ दोनों बहनों का भी काफी ख्याल रखते हैं। हाल ही में सैफ की दूसरी बहन सबा ने भी एक तस्वीर साझा करते हुए बताया था कि वो जल्द ही बुआ बनने वाली हैं और फैंस को उनकी ये तस्वीर काफी पसंद आई थी। उन्होंने सैफ की एक तस्वीर साझा की थी और लिखा था कि वो 'क्वाडफादर' हैं। इसका अर्थ ये है कि सैफ के पहले से तीन बच्चे हैं और अब बहुत जल्द उन्हें चौथा बच्चा भी हो जाएगा।

विज्ञापन
Ahead of Kareena's delivery, Saif Ali khan does a Royal photoshoot with sister Soha Ali Khan
करीना कपूर खान, सैफ अली खान, तैमूर अली खान - फोटो : Instagram

बता दें कि सैफ और करीना ने कुछ दिनों पहले घोषणा की थी कि फरवरी में ही उनका दूसरा बच्चा आने वाला है। पहले करीना की डिलीवरी की तारीख मार्च में दी गई थी, लेकिन बाद में सैफ ने बताया कि फरवरी में ही दूसरा बच्चा आने वाला है। फैंस भी करीना के दूसरे बच्चे का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब देखना होगा की सैफ और करीना कब ये खुशखबरी अपने फैंस के साथ साझा करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed