काफी लंबे अर्से से पूजा भट्ट और संजय दत्त स्टारर महेश भट्ट की फिल्म 'सड़क' के सीक्वल आने की चर्चाएं हैं। लेकिन इस बारे में अभी तक कास्ट या किसी और किसी भी तरह की जानकारी सामने नहीं आ पाई हैं। अब इस फिल्म की रिलीज डेट का मेकर्स ने ऐलान कर दिया है।
मतलब ये तो साफ है कि 'सड़क-2' बनने जा रही है और बहुत जल्द रिलीज की जाएगी। फिल्म मेकर्स ने फिलहाल इस फिल्म की रिलीज की तारीख 12 नवंबर 2019 तय की है और इसकी जानकारी दे दी है। इस फिल्म को महेश भट्ट के विशेष फिल्म्स बैनर के तले बनाया जा रहा है।
हालांकि अभी तक आधिकारिक रुप से फिल्म की कास्ट की घोषणा नहीं हुई है लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि फिल्म में पूजा भट्ट की बहन आलिया भट्ट लीड रोल प्ले करने वाली है। साथ ही फिल्म में संजय दत्त भी अहम किरदार में होंगे। कुछ महीने पहले आलिया अपने चाचा महेश भट्ट के दफ्तर के बाहर दिखाई भी दी थीं। इसके बाद से ही ये अफवाह जारी थी कि वो फिल्म में लीड रोल निभा सकती हैं।
4 of 4
pooja bhatt and sanjay dutt
आलिया के साथ महेश भट्ट के ऑफिस के बाहर साथ में संजय दत्त को भी देखा गया था। इसके बाद से ही इस फिल्म को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। इससे पहले पूजा भट्ट ने भी इस फिल्म से जुड़ी एक जानकारी शेयर करते हुए महेश भट्ट और संजय दत्त की फोटो शेयर की थी और साथ ही लिखा था, ये हंसी सब कुछ बयां कर रही है। दिल को छू लेने वाले स्क्रीनप्ले और नैरेशन के लिए शुक्रिया महेश भट्ट। वास्तव में 'सड़क 2' के लिए संजय दत्त को क्रेडिट।