तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) और भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) स्टारर ‘सांड की आंख’ का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। रिलायंस इंटरटेन्मेंट, अनुराग कश्यप, निधि परमार और चॉक एंड चीज फिल्म के सहयोग से बन रही इस फिल्म में दुनिया की सबसे बुजुर्ग शार्प शूटर्स चंद्रो और प्रकाशी तोमर की कहानी दिखाई जाएगी।
'बदला' लेते ही तापसी और 'डाकू' बन चुकीं भूमि ने फिर उठाई बंदूक, इतनी बुजुर्ग कैसे हुईं दोनों?
दोनों अभिनेत्रियों ने किरदार के मुताबिक खुद को ढालने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। पोस्टर को देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि इतनी कम उम्र की अभिनेत्रियां दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला शार्पशूटर की भूमिका में फिट बैठ रही हैं। पोस्टर से साथ फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई है। ये फिल्म इस दीवाली पर रिलीज हो रही है।
Here it is bullseye “साँड़ की आँख” pic.twitter.com/VIFGaywjQx
पोस्टर में दोनों स्टार बूढ़ी दादी का रोल निभा रही हैं। इसके लिए उनके चेहरे को बूढ़ा दिखाने के लिए मेकअप से खास काम किया गया है। फिल्म के पोस्टर पर लिखी लाइनें बहुत जबर्दस्त हैं। इस पर लिखा है कि तन बुड्ढा होता है मन बुड्ढा नहीं होता। दूसरे पोस्टर पर लिखा है कि दोनों अब तक करीब 700 मेडल जीत चुकी हैं। इतना ही नहीं तापसी ने पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा है- इस दीवाली पटाखे नहीं गोलियां चलेंगी