{"_id":"6ac9eb7f95edbbce770c8e21","slug":"anil-kapoor-reveals-film-mr-india-jacket-was-bought-from-chor-bazaar-it-still-fits-on-him-2026-10-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अनिल कपूर: अभिनेता के लिए चोर बाजार से खरीदी गई थी जैकेट, इस सुपरहिट फिल्म में पहना था; आज भी आती है फिट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अनिल कपूर: अभिनेता के लिए चोर बाजार से खरीदी गई थी जैकेट, इस सुपरहिट फिल्म में पहना था; आज भी आती है फिट
Sat, 10 Oct 2026 01:08 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sat, 10 Oct 2026 01:08 PM IST
सार
Anil Kapoor: अनिल कपूर ने अपनी एक बेहतरीन फिल्म से जुड़ा एक किस्सा साझा किया है। उन्होंने बताया है कि इस फिल्म में पहनी गई जैकेट चोर बाजार से खरीदी गई थी।
विज्ञापन
अनिल कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार अनिल कपूर ने शो 'इंडिया के टॉप 1%' के सेट पर अपनी फिल्म 'मिस्टर इंडिया' के दिनों को फिर से जिया। उन्होंने वही कपड़े पहने, जो उन्होंने 39 साल पहले पहने थे। उन्होंने बताया कि फिल्म में पहनी गई यह जैकेट वह मुंबई के चोर बाजार से लाए थे। अनिल कपूर अगले एपिसोड में उसी कोट, शर्ट और ट्राउजर में नजर आएंगे, जो उन्होंने 1987 में रिलीज हुई मशहूर फिल्म में पहने थे। उन्होंने जैकेट से जुड़ी दिलचस्प बात बताई।
विज्ञापन
Trending Videos
मिस्टर इंडिया
- फोटो : सोशल मीडिया
जैकेट आती है फिट
अपने मशहूर लुक को फिर से अपनाते हुए अनिल ने आईएएनएस से कहा, 'मैं कहूंगा कि शर्ट अभी भी मुझे फिट आती है, ट्राउजर भी फिट आती है और जैकेट भी फिट आती है। 39 साल बाद भी सब कुछ मुझे फिट आता है! टीम ने कहा कि काश हमें 'मिस्टर इंडिया' का कॉस्ट्यूम मिल पाता और मैंने कहा कि मैंने उसे संभाल कर रखा था।'

बिग बॉस 20: 'जब मेरे पास कपड़े...', शहनाज गिल ने शो में दिया इस प्रतियोगी को समर्थन, पुरानी यादें कराईं ताजा
विज्ञापन
विज्ञापन
अगले एपिसोड को लेकर क्या बोले अनिल कपूर?
इस एपिसोड के पीछे की सोच के बारे में बताते हुए वे कहते हैं, 'हम जो एपिसोड कर रहे हैं, वह सामाजिक रूप से बहुत अहम है। यही इसकी मुख्य थीम थी, और फिल्म देखने के बाद राज कपूर साहब ने भी यही कहा था। फिल्म से क्या सीख मिलती है? सीख यह है कि हर कोई 'मिस्टर इंडिया' बन सकता है। यह एपिसोड उन लोगों के बारे में है जो देश की सेवा करते हैं। वे बिना किसी उम्मीद के देश के लिए काम करते हैं। वे इसे अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझते हैं। वे भारत को वैसा बनाने में मदद करते हैं जैसा वह आज है।
अनिल कपूर ने आगे कहा, 'मैंने बाल भी लंबे रखे हैं, जैसे 'मिस्टर इंडिया' में थे। तो आज बाल भी लुक पर सूट कर रहे हैं!'

कब रिलीज हुई 'मिस्टर इंडिया'?
'इंडिया के टॉप 1%: द अनिल कपूर शो' स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार पर आता है।
'मिस्टर इंडिया' शेखर कपूर की डायरेक्ट की गई साइंस-फिक्शन सुपरहीरो फिल्म है।
यह 25 मई 1987 को रिलीज हुई थी।
अनिल कपूर, श्रीदेवी और अमरीश पुरी स्टारर यह फिल्म अरुण वर्मा (कपूर) की कहानी है, जो एक साधारण वायलिन वादक और समाज-सेवक हैं।
उन्हें एक ऐसी डिवाइस मिलती है, जिससे वे गायब हो सकते हैं।