फूट-फूट कर रोईं राखी सावंत अब अपने कार्टून को लेकर हुईं ट्रोल, यूजर्स बोले- ये हैं असली चेहरा
एक यूजर ने लिखा- बिना मेकअप तुम ऐसी ही लगती हो राखी। राखी की इस पोस्ट पर कुछ अश्लील कमेंट्स भी देखने को मिले। हालांकि जब राखी ने ये फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड किया तो उनके फैंस उनके सपोर्ट में भी दिखाई दिए।

हर बात में अपना अलग नजरिया रखने वाली राखी फिलहाल बॉलीवुड से दूर हैं। फिल्म 'अग्निचक्र' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली बॉलीवुड की मशहूर आइटम गर्ल राखी सावंत ने कई हिट आइटम सॉंग्स दिए हैं। राखी सावंत रियलिटी शो की दुनिया में 'राखी का स्वयंवर' नाम का रियलिटी शो भी लॉन्च कर चुकी हैं।
