सलमान खान की फिल्म 'भारत' की शूटिंग की तस्वीर बाघा बॉर्डर से आई थी। इस तस्वीर में सलमान खान कटरीना कैफ के साथ खड़े हुए दिखाई दे रहे थे। इस तस्वीर ने सोशल मीडिया पर तहलहा मचा दिया था। वहीं अब इस फिल्म से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। कहा जा रहा है कि फिल्म में काम करने वाले सपोर्टिंग एक्टर्स ने शूटिंग करने से मना कर दिया था जिसकी वजह मेहनताना न मिलना था।
2 of 5
salman khan katrina kaif
- फोटो : instagram
न्यूज वेबसाइट ने दावा किया है कि स्थानीय खबरों के मुताबिक सलमान की फिल्म में रोजाना के मेहनताना पर काम करने वाले मजदूरों ने फिल्म की शूटिंग करने से मना कर दिया है। कहा जा रहा है कि सपोर्टिंग कलाकारों को 350 रुपए के चेक दिए गए थे। यह चेक बाउंस हो गए। इस वजह से एक्टर्स परेशान हैं। हालांकि 2 दिन बाद कुछ लोगों को पैसे दे दिए गए थे।
3 of 5
Bharat film
- फोटो : twitter
'भारत' मूवी में देश का 60 साल का इतिहास दिखाया जाएगा। इसमें सलमान खान, कटरीना कैफ के साथ तब्बू और दिशा पाटनी भी अहम भूमिका में हैं। शूटिंग के लिए लुधियाना से लगभग 20 किलोमीटर दूर गांव बल्लोवाल में अटारी-वाघा बॉर्डर का सेट तैयार किया गया है।
4 of 5
salman khan
- फोटो : Instagram
इस सेट को हूबहू अमृतसर स्थित अटारी-वाघा बॉर्डर तैयार किया गया है। इस स्थान पर अगले आठ दिनों तक बॉलीवुड स्टार सलमान खान व कैटरीना कैफ शूटिंग करेंगे। फिल्म 'भारत' के इस सेट को इतनी संजीदगी से तैयार किया गया है कि आसपास के लोग पहले तो इसे देख सकते में आ गए।
5 of 5
salman khan
- फोटो : Instagram
'भारत' फिल्म साल 2014 में आई साउथ कोरियन फिल्म 'ओड टू माई फादर' का हिंदी रीमेक है। यह फिल्म साल 2019 में ईद के मौके पर रिलीज हो सकती है। कुछ दिन पहले यह फिल्म प्रियंका चोपड़ा को लेकर काफी चर्चा में थी। दरअसल, प्रियंका ने इस फिल्म को बीच में ही छोड़ दिया। कहा जा रहा था कि प्रियंका स्क्रीन स्पेस से खुश नहीं थी जिस वजह से उन्होंने यह फैसला लिया। प्रियंका के 'भारत' फिल्म को छोड़ने के बाद कटरीना कैफ को इस फिल्म में बतौर हीरोइन कास्ट किया गया।