वरुण धवन (Varun Dhawan) गोविंदा (Govinda) की 24 साल पुरानी फिल्म 'कुली नंबर 1' (Coolie No. 1) के रीमेक में नजर आएंगे। यह फिल्म 1995 में रिलीज हुई थी जिसमें गोविंदा और करिश्मा ने कॉमेडी का जबरदस्त तड़का लगाया था। वहीं अब इस फिल्म का रीमेक बन रहा है जिसे कोई और नहीं बल्कि डेविड धवन बना रहे हैं। इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि गोविंदा वरुण और डेविड से नाराज चल रहे है। कहा जा रहा है कि यह पूरा मामला 2 साल पुराना है।
तो क्या सही में बाप-बेटे की इस जोड़ी से नाराज हैं गोविंदा? एक साथ दे चुके कई सुपरहिट फिल्में
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गोविंदा (Govinda) वरुण और डेविड धवन (David Dhawan) से फिल्म 'जुड़वां 2' से नाराज चल रहे हैं। 'जुड़वां 2' फिल्म साल 2017 में रिलीज हुई थी। कहा जा रहा है कि फिल्म के एक गाने में वरुण ने गोविंदा का नाम हटवा दिया था तब से दोनों के बीच मन-मुटाव चल रहा है। इस बात का खुलासा तब हुआ जब गोविंदा से कुछ दिन पहले उनकी बायोपिक को लेकर सवाल पूछा गया।
गोविंदा से पूछा गया कि बॉलीवुड में ऐसा कौन सा हीरो आपकी बायोपिक में काम कर सकता है? गोविंदा ने झट से रणवीर सिंह का नाम ले लिया। गोविंदा ने कहा- 'सिर्फ रणवीर सिंह ही ऐसा एक्टर है जो मेरी बायोपिक कर सकता है।' गोविंदा के इस बयान के बाद से अटकलें और तेज हो गई।
दरअसल, गोविंदा और डेविड धवन की जोड़ी फिल्म इंडस्ट्री में काफी फेमस है। इन दोनों कई सारी फिल्मों में एक साथ काम किया है और सभी सुपरहिट रही हैं। इन फिल्मों में 'हीरो नंबर 1', 'राजा बाबू', 'पार्टनर', 'स्वर्ग', 'क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता' के अलावा कई और फिल्में हैं। आपको बता दें, 'कुली नंबर 1' के रीमेक में वरुण धवन के अपोजिट सारा अली खान होगीं। इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं फिल्म में कादर खान के रोल को परेश रावल कर सकते हैं।
इस फिल्म के रीमेक की जानकारी वरुण ने खुद इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट करके दी थी। इस तस्वीर में कुली का बिल्ला था। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए वरुण ने लिखा- 'आज के दिन, अगले साल, आएगा कुली नंबर 1। होगा कमाल। यानी कि यह फिल्म 1 मई, 2020 में रिलीज होगी।' इस फिल्म के बारे में वरुण ने पीटीआई न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहा- 'जब भी हम लोग ऐसा कुछ करते हैं तो आइडिया यही होता है कि जिस्ट तो वही रहे लेकिन फिल्म पूरी तरह से अलग हो।'
A post shared by Varun Dhawan (@varundvn) on