सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) ने कुछ दिन पहले ही अपने भाई राजीव के साथ गर्लफ्रेंड चारू असोपा (Charu Asopa) की तस्वीर पोस्ट करके फैंस को बताया था कि उनके घर जल्द ही शहनाई बजने वाली है। इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि सुष्मिता के भाई राजीव और चारू असोपा की शादी अगले महीने जून में होगी। कहा जा रहा है कि पूरा परिवार तैयारियों में जुट गया है।
2 of 5
Charu Asopa
- फोटो : Instagram
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राजीव सेन (Rajeev Sen) टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा के साथ 16 जून को गोवा में शादी करेंगे। शादी प्राइवेट होगी इस वजह से शादी में करीब 50 लोगों के शामिल होने की खबरें हैं। शादी से पहले के सभी फंक्शन संगीत और मेहंदी धूमधाम से होगी। शादी के बाद मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन दिया जाएगा।
3 of 5
Rajeev Sen Charu Asopa
- फोटो : Instagram
राजीव सेन (Rajeev Sen) और चारू असोपा (Charu Asopa) की सगाई शादी से कुछ दिन पहले यानी कि 14 जून को होगी। बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए चारू असोपा ने कहा- 'मैं हमेशा चाहती थी कि मेरी शादी व्हाइट थीम पर हो। इसी वजह से मैं सगाई में क्रिश्चियन थीम पर हो। इसी वजह से मैं सगाई में व्हाइट गाउन पहनूंगी। सफेद कलर पवित्रता और शांति का प्रतीक होता है। फंक्शन की शुरुआत इस कलर के साथ होगी। शादी के दिन रेड कलर को चुना है।'
4 of 5
Neeraj Malviya and Charu Asopa
- फोटो : file photo
आपको बता दें, चारू असोपा (Charu Asopa) को टेलीविजन इंडस्ट्री में 10 साल हो चुके हैं। चारू ने अपने करियर की शुरुआत साल 2009 में 'अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो' से की थी। इसके बाद 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'बाल वीर' जैसे सीरियल में नजर आईं। हालांकि पहचान 'मेरे अंगने में' सीरियल से मिली थी। इसी सीरियल के को-एक्टर नीरज मालवीय के साथ उनके रिश्ते की खबरें आई।
5 of 5
Neeraj Malviya and Charu Asopa
- फोटो : file photo
'मेरे अंगने में' (Mere Angne Mein) सीरियल में चारू और नीरज मालवीय ने भाई-बहन का रोल निभाया था। यहां तक कि इन दोनों ने साल 2016 में सगाई भी कर ली थी। कहा जा रहा था कि यह दोनों साल 2017 में शादी करने जा रहे हैं हालांकि दोनों का रिश्ता टूट गया। कहा जा रहा है कि दोनों के बीच मनमुटाव होने की वजह से रिश्ता टूट गया था। सुष्मिता सेन के भाई की बात करें तो चारू से पहले कृति सेनन की छोटी बहन नुपुर को डेट करने की खबरें आई थीं। सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) का भाई राजीव पेशे से मॉडल हैं। कहा जा रहा है कि जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू कर सकते हैं।