लोकसभा चुनाव के दौरान कई सेलिब्रिटीज ने पार्टियों का दामन थामा। इन सेलिब्रिटीज में उर्मिला मातोंडकर, हेमा मालिनी और दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' को टिकट भी मिला। वहीं कुछ सेलिब्रिटीज के नाम तो आए लेकिन वह सिर्फ अफवाह साबित हुए। इस बीच बॉलीवुड की एक और हीरोइन का नाम चुनावी गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। वह हीरोइन कोई और नहीं बल्कि शर्मिला टैगोर (Sharmila Tagore) हैं। खबरों की मानें तो शर्मिला टैगोर भी जल्द राजनीतिक सफर की शुरुआत कर सकती हैं।
2 of 5
Sharmila Tagore, Urmila and Shatrughan
- फोटो : file photo
वायरल खबर के मुताबिक शर्मिला (Sharmila Tagore) कांग्रेस पार्टी की तरफ से गुरुग्राम से चुनाव लड़ सकती हैं। बीते काफी दिनों से यह खबर वायरल हो रही हैं। हालांकि पार्टी या फिर एक्ट्रेस की तरफ से इस बात का कोई भी आधिकारिक एलान नहीं किया गया है। कांग्रेस पार्टी की ओर से हाल ही में उर्मिला मातोंडकर को उत्तर मुंबई से तो वहीं भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए शत्रुघ्न सिन्हा को पटना साहिब से टिकट मिला।
3 of 5
sharmila tagore
- फोटो : instagram
दरअसल, राव इंद्रजीत सिंह कांग्रेस छोड़कर भाजपा में चले गए है, इस कारण कांग्रेस के पास इस क्षेत्र में कद्दावर नेता का अकाल सा पड़ गया है। गत चुनाव में कांग्रेस को तीसरे नंबर रहते हुए करारी हार का सामना करना पड़ा था। इस कारण कांग्रेस की ओर से इस बार मोहम्मद मंसूर अली खान पटौदी की पत्नी एवं सिने तारिका शर्मिला टैगोर को चुनावी दंगल में उतारने की चर्चा गर्म है।
4 of 5
sharmila tagore and mansoor ali khan
- फोटो : file photo
उनको चुनाव में मैदान उतारने के पीछे तर्क दिए जा रहे है कि वह मुस्लिम समुदाय के साथ हिंदुओं के भी वोट हासिल कर सकती है। इसके अलावा उनके पंजाबी समाज के भी अच्छे खासे वोट लेने की संभावना है। शर्मिला के बेटे सैफ की शादी करीना कपूर से हुई है। ऐसे में कहा जा रहा है कि पंजाबी वोट भी उनके पाले में आ सकते हैं। शर्मिला ही नहीं इससे पहले भी कई सेलिब्रिटी के नाम की चर्चा हो चुकी है।
5 of 5
salman, madhuri, akshay kumar
- फोटो : social media
इन सेलिब्रिटीज में अक्षय कुमार, माधुरी दीक्षित, संजय दत्त, सलमान खान,सनी देओल का नाम शामिल है। इन सभी सितारों की चुनाव में उतरने की अफवाहें फैली थीं जो बाद में झूठी शामिल हो। माधुरी के चुनाव लड़ने की अफवाह तब फैली जब भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से उनकी मुलाकात हुई थी। बाद में माधुरी ने इन सभी खबरों को मात्र अफवाह बताया था। फिल्मों की बात करें तो माधुरी दीक्षित की फिल्म 'कलंक' जल्द रिलीज होने वाली है।