फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   The Vvan trailer released starring tamannaah bhatia and siddharth malhotra produced by ekta kapoor

द वन: रिलीज हुआ सिद्धार्थ-तमन्ना की फिल्म का ट्रेलर, क्या डबल रोल में होंगे अभिनेता? जानें कब होगी रिलीज

Wed, 16 Sep 2026 05:36 PM IST
Akash Khare एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Khare Updated Wed, 16 Sep 2026 05:36 PM IST
सार

The Vvan Trailer Released: बुधवार को तमन्ना और सिद्धार्थ की अगली फिल्म 'द वन' का ट्रेलर जारी किया है। क्या है इस ट्रेलर में खास? जानिए इस खबर में...

विज्ञापन
The Vvan trailer released starring tamannaah bhatia and siddharth malhotra produced by ekta kapoor
द वन ट्रेलर रिलीज - फोटो : instagram @tamannaahbhatia

विस्तार

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की अगली फिल्म ‘वन’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म की कहानी एक ऐसे जंगल के इर्द-गिर्द बुनी गई है जहां कोई अगर रात में जाए तो वापस नहीं लौटता। फिल्म में सिद्धार्थ और तमन्ना के अलावा सुनील ग्रोवर, श्वेता तिवारी, अनूप सोनी, मनीष पॉल और मिलिंद गुणाजी जैसे कलाकार भी नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

 

The Vvan trailer released starring tamannaah bhatia and siddharth malhotra produced by ekta kapoor
द वन ट्रेलर रिलीज - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

ट्रेलर में क्या खास?

लगभग 3 मिनट के इस ट्रेलर की शुरुआत सिद्धार्थ और तमन्ना से होती है। दोनों घूमने का प्लान बनाते हैं पर परिवार वाले उन्हें छठ पूजा के लिए घर बुला लेते। यहां पहुंचकर दोनों वन देवी मंदिर की ताकत से रूबरू होते हैं। यहां उनके सामने आस्था और डर के बीच कई सवाल खड़े होते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

The Vvan trailer released starring tamannaah bhatia and siddharth malhotra produced by ekta kapoor
द वन ट्रेलर रिलीज - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

क्या डबल रोल में नजर आएंगे सिद्धार्थ? 

फिल्म के ट्रेलर में हैवी वीएफएक्स का इस्तेमाल किया गया है। कई फाइट सीक्वेंस भी हैं। वहीं ट्रेलर में अंत में एक चेहरा भी है जिसे छिपाया गया है। यह किसी बड़े अभिनेता का कैमियो या फिर सिद्धार्थ का डबल रोल भी हो सकता है।

 

विज्ञापन

The Vvan trailer released starring tamannaah bhatia and siddharth malhotra produced by ekta kapoor
द वन ट्रेलर लॉन्च में सिद्धार्थ और तमन्ना के साथ एकता भी पहुंचीं - फोटो : Instagram @snehzala

कब रिलीज होगी फिल्म?

फिल्म को दीपक कुमार मिश्रा ने निर्देशित किया है। वहीं एकता कपूर के बालाजी टेलीफिल्मस ने टीवीएफ के साथ मिलकर इसे प्रोड्यूस किया है। यह 25 सितंबर का सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बुधवार को मुंबई में इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया। इस मौके पर स्टार कास्ट के साथ फिल्म की प्रोड्यूसर एकता कपूर भी मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed