आमिर खान (Aamir Khan) के भांजे इमरान खान बॉलीवुड में बीते 4 साल से लाइमलाइट से दूर हैं। आखिरी बार इमरान 'कट्टी बट्टी' (Katti Batti) फिल्म में नजर आए थे। इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं इमरान खान (Imran Khan) की निजी जिंदगी ठीक नहीं चल रही हैं। इमरान और उनकी पत्नी अवंतिका के रिश्तों में खटास की खबरें आई हैं। इमरान और अवंतिका की लव मैरिज हुई थी।
2 of 5
Avantika Malik and Imran Khan
- फोटो : twitter
डीएनए ने अपनी रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया है। रिपोर्ट के मुताबिक अवंतिका और इमरान के बीच कई तरह के विवाद शुरू हो गए हैं। कहा जा रहा है कि बात यहां तक बढ़ गई कि अवंतिका ने इमरान के मुंबई के पाली हिल में बने घर को भी छोड़ दिया है। खबरों की मानें तो वह इस वक्त अपने परिवार के साथ रह रही हैं। कहा जा रहा है कि अवंतिका और इमरान का परिवार दोनों के बीच मतभेद दूर करने की कोशिश कर रहा है।
3 of 5
Avantika Malik and Imran Khan
- फोटो : twitter
इमरान खान ने साल 2011 में लॉग टाइम गर्लफ्रेंड अवंतिका के साथ शादी रचाई थी। अवंतिका और इमरान की एक बेटी भी है जिसका नाम इमायरा है। फिल्म करियर की बात करें तो इमरान ने साल 2008 में आई फिल्म 'जाने तू या जाने ना' फिल्म से जेनेलिया के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। यह फिल्म तो हिट हुई और इमरान का करियर भी ठीक-ठाक चल पड़ा।
4 of 5
Imran Khan
- फोटो : twitter
इस फिल्म के बाद इमरान कई सारी फिल्मों में नजर आए लेकिन अपने मामा आमिर खान की तरह इंडस्ट्री में कुछ खास जगह नहीं बना पाए।इमरान को बॉलीवुड में 11 साल हो चुके है लेकिन साल 2015 के बाद उनकी एक भी फिल्म रिलीज नहीं हुई। इमरान खान ने बॉलीवुड में बतौर चाइल्ड एक्टर काम करना शुरू किया था।
5 of 5
imran khan in Jo Jeeta Wohi Sikandar
- फोटो : twitter
आमिर खान की सुपरहिट फिल्म 'कयामत से कयामत तक' फिल्म में इमरान ने आमिर खान के बचपन का किरदार निभाया था। यह फिल्म साल 1988 में रिलीज हुई थी। इसके बाद 4 साल बाद इमरान ने 'जो जीता वही सिकंदर' फिल्म में नजर आए। इस फिल्म में भी आमिर लीड रोल में थे जिसमें इमरान ने उनके बचपन का किरदार निभाया था।