{"_id":"604f18fb92cbc5686303eac2","slug":"rrr-movie-alia-bhatt-sita-first-look-actress-looks-captivating-as-sita-in-ss-rajamouli-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Alia Bhatt RRR Movie First Look: सीता के रूप में दिल जीतने आ रहीं आलिया, सामने आते ही वायरल हुई तस्वीर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Alia Bhatt RRR Movie First Look: सीता के रूप में दिल जीतने आ रहीं आलिया, सामने आते ही वायरल हुई तस्वीर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Mon, 15 Mar 2021 02:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
आरआरआर मूवी: आलिया भट्ट
- फोटो : Instagram
Link Copied
आलिया भट्ट 15 मार्च को अपना 27वां जन्मदिन मना रही हैं। उनके जन्मदिन के खास मौके पर फिल्म आरआरआर में उनका फर्स्ट लुक भी सामने आ गया है। इस फिल्म में आलिया सीता मां का किरदार निभा रही हैं। आलिया की ये तस्वीर देखकर फैंस उनसे प्रभावित होते नजर आ रहे हैं।
2 of 5
आलिया भट्ट
- फोटो : Instagram
आरआरआर में आलिया के सीता लुक की जो तस्वीर सामने आई है उसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर इस तस्वीर के सामने आने से उनके फैंस की खुशी दोगुनी हो चुकी है। इस तस्वीर में आलिया भट्ट हरे रंग की साड़ी पहने नजर आ रही हैं।
3 of 5
आरआरआर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
एक तस्वीर में वो भगवान श्रीराम की मूर्ति का आगे बैठे नजर आ रही हैं। वहीं उनके आगे पूजा की टोकर भी रखी हुई है। इस फिल्म का निर्देशन बाहुबली फेम एसएस राजामौली कर रहे हैं। गौरतलब है कि सीता के किरदार के लिए आलिया का लुक बेहद साधारण रखा गया है, लेकिन इसमें भी वो बेहद दमदार नजर आ रही हैं।
बता दें कि इस फिल्म में आलिया के साथ जूनियर एनटीआर, अजय देवगन और राम चरण अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। ये एक पीरियड ड्रामा फिल्म है जिसमें ये सभी कलाकार पहली बार एक साथ नजर आएंगे। अजय देवगन आलिया भट्ट की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में भी अहम रोल निभाते नजर आएंगे।
विज्ञापन
5 of 5
आरआरआर
- फोटो : Twitter
राजामौली ने इस फिल्म को तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम के अलावा हिंदी में भी रिलीज करने का मन बनाया है। फिल्म 'आरआरआर' की शूटिंग करते हुए राजामौली को काफी समय बीत चुका है और कुछ दिनों पहले ही सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए उन्होंने जानकारी दी है कि अब वह फिल्म का क्लाइमैक्स सीक्वेंस शूट करने जा रहे हैं। फिल्म इतिहास पर आधारित है इसलिए स्पेशल इफेक्ट्स और वीएफएक्स का भारी काम होगा। यह फिल्म काफी बड़े बजट की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।