भारतीय मूल की कनाडाई यूट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर लिली सिंह 63वें ग्रैमी अवॉर्ड्स 2021 में अलग ही रुख में नजर आईं। उन्होंने भारत में चल रहे किसान आंदोलन का खुलकर समर्थन किया। वहीं, उनका तरीका देख लोग हैरान रह गए। दरअसल, लिली ने कई महीनों से लगातार आंदोलनरत्त भारतीय किसानों के सपोर्ट में अपनी बात चेहरे के मास्क के जरिए रखी।
2 of 5
लिली सिंह
- फोटो : Insatagram- @lilly
लिली सिंह ने काले रंग का एक मास्क पहन रखा था, जिसमें लिखा था ‘I Stand With Farmers' (मैं किसानों के साथ खड़ी हूं)। इसके साथ ही उन्होंने ब्लैक कलर का फुल सूट रहन रखा था।, जिसमें उनका लुक काफी आकर्षक लग रहा था। लिली ने अपनी यह तस्वीर अपने ट्विटर अकाउंट पर भी शेयर की है।
3 of 5
लिली सिंह
- फोटो : Insatagram- @lilly
लिली ने ट्वीट कर लिखा ‘'मैं जानती हूं कि रेड कार्पेट/अवॉर्ड शो की तस्वीरों को सबसे ज्यादा कवरेज मिलता है। तो यह लो मीडिया। इसके साथ चलने के लिए खुद को आजाद महसूस करो’। लिली की यह फोटो सोशल मीडिया पर चौतरफा शेयर की जा रही है। साथ ही इसे कई लोगों का समर्थन भी मिल रहा है।
4 of 5
लिली सिंह
- फोटो : Insatagram- @lilly
बता दें कि इंडो-कनाडियन यूट्यूबर लिली सिंह की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर उनके 9 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। 14 मिलियन यूट्यूब सबस्क्राइबर्स हैं। इस तरह लिली सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उनकी आवाज कई लोगों तक एकसाथ पहुंचती है। लिली टिक-टॉक वीडियो के जरिए भी इस बारे में आवाज उठा चुकी हैं।
5 of 5
लिली सिंह
- फोटो : Insatagram- @lilly
किसान आंदोलन की बात करें तो इस आंदोलन को 7 महीने से ज्यादा का वक्त हो गया है और यह अबतक जारी है। किसानों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए, रिहाना, मिया खलीफ और मीना हैरिस जैसी विदेशी हस्तियां भी आवाज उठा चुकी हैं।