{"_id":"64ad3a0a50d5e8ff6603701c","slug":"rocky-aur-rani-kii-prem-kahaani-song-what-jhumka-teaser-out-ranveer-singh-slays-in-dance-number-2023-07-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"RARKPK: रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के दूसरे गाने 'व्हाट झुमका' का टीजर जारी, इस दिन रिलीज होगा पूरा गाना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
RARKPK: रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के दूसरे गाने 'व्हाट झुमका' का टीजर जारी, इस दिन रिलीज होगा पूरा गाना
फिल्म मेकर करण जौहर अपनी अपकमिंग फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को लेकर चर्चा में हैं। फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच फिल्म के दूसरे गाने 'व्हाट झुमका' का टीजर जारी किया गया है। जी हां, निर्देशन करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म के इस दूसरे गाने का टीजर शेयर फैंस के दिलों में फिल्म को लेकर दिल्चस्पी और बढ़ा दी है।
Trending Videos
2 of 5
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
- फोटो : सोशल मीडिया
गाने का टीजर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'झुमका' के गिरने और आप सभी को झूमने पर मजबूर करने का इंतजार नहीं करा सकता! #व्हाटझुमका, गाना कल रिलीज होगा!!!!!!।" जैसे ही फिल्म निर्माता ने टीजर साझा किया। उसके बाद से ही सोशल मीडिया यूजर्स इसपर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करने लगे। कुछ यूजर्स ने इस गाने को रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' के 'ठुमका' ट्रैक के जैसा बताया है। एक यूजर में लिखा था, 'यह रणबीर के ठुमका के जैसा क्यों है।'
3 of 5
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, कई लोगों ने 'व्हाट झुमका' गाने के लिए उत्साह जतााया है। एक यूजर ने लिखा, "हे भगवान, एक और बॉलीवुड गाना मेरे दिमाग में बस जाएगा और मैं रात 2 बजे इस पर डांस करने के लिए तैयार हूं।" एक दूसरे ने कहा, " मैं इस पर डांस करने के लिए इंतजार नहीं कर सकता!'
'व्हाट झुमका' आलिया और रणवीर पर फिल्माया गया है, जो फिल्म में रानी और रॉकी की भूमिका निभा रहे हैं। इस गाने को जोनिता गांधी और अरिजीत सिंह ने गाया है। वहीं, संगीत प्रीतम ने दिया है।
बता दें कि करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन भी मुख्य किरदार में हैं। यह फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।