अभिनेता आर माधवन अपनी फिल्म 'रॉकेट्रीः द नंबी इफेक्ट' को मिल रही वाहवाही से इन दिनों काफी खुश हैं। इस बीच उनकी खुशखबरी अब दोगुनी हो गई है। दरअसल, उनके बेटे ने तैराकी में ऐसा कारनामा कर दिखाया है जिसकी वजह से एक्टर काफी खुश और गर्व महसूस कर रहे हैं। उन्होंने रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर फैंस संग यह खुशखबरी साझा की है।
R Madhavan: आर माधवन के बेटे वेदांत ने फिर किया पिता का नाम रोशन, तैराकी में बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड
यह वीडियो उनके तैराक बेटे वेदांत माधवन का है। उन्होंने हाल ही में 48वीं जूनियर नेशनल एक्वाटिक चैंपियनशिप में राष्ट्रीय जूनियर रिकॉर्ड तोड़ा है। बेटे के इस उपबल्धि से खुश अभिनेता ने ट्विटर पर वीडियो पोस्ट कर लोगों को यह जानकारी दी है। वीडियो में, वेदांत तैरते हुए नजर आ रहे हैं तभी कमेंटेटर को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि लगभग 16 मिनट में उन्होंने अद्वैत पेज के 780 मीटर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। वीडियो को शेयर करते हुए माधवन ने पोस्ट को कैप्शन दिया, 'कभी न मत कहो...1500 मीटर फ्रीस्टाइल का राष्ट्रीय जूनियर रिकॉर्ड टूटा।'
Never say never . 🙏🙏🙏❤️❤️🤗🤗 National Junior Record for 1500m freestyle broken. ❤️❤️🙏🙏@VedaantMadhavan pic.twitter.com/Vx6R2PDfwc
— Ranganathan Madhavan (@ActorMadhavan) July 17, 2022
उनके पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए एक फैन ने कहा, 'धन्य हैं वे माता-पिता, जिन्हें इस दुनिया में अपने बच्चों के कारण पहचाना जाता है..आप उनमें से एक हैं सर।' एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, 'आप दोनों को बधाई। एक पिता के रूप में आपको बेटे की उपलब्धि पर बहुत गर्व होना चाहिए, और एक बेटे के रूप में वेदांत ने अपने पिता को गौरवान्वित किया, और सामूहिक रूप से आप दोनों ने भारत को गौरवान्वित किया।'
बता दें कि अप्रैल में वेदांत ने कोपेनहेगन में डेनिश ओपन में पुरुषों की 800 मीटर फ्रीस्टाइल में स्वर्ण पदक जीता था। गोल्ड जीतने के बाद कई सेलिब्रिटीज ने माधवन की जमकर तारीफ की थी। प्रियंका चोपड़ा और कंगना रनौत उन सेलेब्स में शामिल थीं। वेदांत के पदक जीतने की एक क्लिप साझा करते हुए माधवन ने तब भी ट्वीट कर खुशी जाहिर की थी।