ऋषि कपूर इन दिनों न्यूयॉर्क में अपना इलाज करवा रहे हैं। सोशल मीडिया पर ऋषि कपूर बेहद एक्टिव रहते हैं और तमाम विषयों पर खुलकर अपनी राय रखते हैं। पिछले कई महीने से देश से दूर रह रहे ऋषि कपूर दोस्तों और परिवार को मिस कर रहे हैं तभी तो वो समय-समय पर पुरानी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।
2 of 5
Rishi Kapoor
- फोटो : instagram
ऋषि कपूर ने अब एक मजेदार तस्वीर शेयर की है जो उनकी पहली फिल्म बॉबी से है। यह फिल्म साल 1973 में रिलीज हुई थी। ऋषि कपूर ने अपने को-एक्टर की इस तस्वीर को बेबी फिल्टर के बाद शेयर किया है।
3 of 5
rishi kapoor
- फोटो : file photo
दरअसल, तस्वीर में ऋषि कपूर के को-एक्टर 83 वर्षीय प्रेम चोपड़ा नजर आ रहे हैं। जिन्हें देखकर फैंस भी धोखा खा गए। तस्वीर शेयर करते हुए ऋषि कपूर ने कैप्शन में लिखा- 'प्लेम नाम है मेला, प्लेम तोपला।'
4 of 5
Rishi Kapoor, Neetu Kapoor, Ranbir Kapoor
- फोटो : social media
पत्नी नीतू कपूर संग ऋषि कपूर सितंबर 2018 से न्यूयॉर्क में ही हैं। सूत्रों की मानें तो यह कपल इस साल सितंबर तक घर वापसी कर लेगा। बता दें कि न्यूयॉर्क के लिए रवाना होने से पहले ही ऋषि कपूर ने ट्वीट किया था कि वह काम से कुछ समय की छुट्टी लेकर मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए अमेरिका जा रहे हैं, कृपया करके कोई भी परेशान ना हो और बेकार की खबरें ना फैलाएं। पर ऋषि कपूर ने अपने इस ट्वीट में अपनी बीमारी को लेकर कोई बात नहीं की थी।
5 of 5
rishi kapoor
- फोटो : file photo
बीते मई के महीने में ही उन्होंने बताया था कि अब मैं कैंसर फ्री हो चुका हूं। एक इंटरव्यू में ऋषि ने कहा था 'मेरे आठ महीने का ट्रीटमेंट 1 मई को शुरू हुआ था। पर भगवान ने मुझ पर बहुत दया दिखाई है, अब जाकर मैं कैंसर फ्री हो चुका हूं।'