बिग बॉस 13 को लेकर खबरें आनी शुरू हो गई हैं। ऐसे में कई सेलेब्स के नाम सामने आ चुके हैं और कई नाम सामने आते जा रहे हैं। IB टाइम्स ने अपनी एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से 23 कंटेस्टेंट्स के नामों की लिस्ट लीक होने का दावा किया है। खबरों के मुताबिक, जरीन खान, चंकी पांडे, वरीना हुसैन, देवोलीना भट्टाचार्जी, अंकिता लोखंडे समेत कई सितारों को शो में भागीदार बनने की संभावना है। हालांकि अभी इन कंटेस्टेंट के नाम पर मुहर लगाना जल्दबाजी होगी।
2 of 8
bigg boss 13
- फोटो : Self
विजेंदर सिंह- बॉक्सर विजेंदर सिंह का नाम भी बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुआ है। अब दखना ये है कि विजेंदर सिंह शो का हिस्सा बनते हैं या नहीं।
दयानंद शेट्टी- चैनल 'सोनी टीवी' के फेमस शो CID में सीनियर इंस्पेक्टर दया के किरदार से दयानंद शेट्टी को फेम मिला। ऐसे में अगर दया शो का हिस्सा बनते हैं तो फैंस को उनका एक अलग अंदाज देखने को मिल सकता है।
चिराग पासवान- लोक जनशक्ति पार्टी के सांसद और पूर्व एक्टर चिराग पासवान को भी बिग बॉस मेकर्स ने शो ऑफर किया है।
3 of 8
bigg boss 13
- फोटो : instagram
सलमान खान के साथ फिल्मों में नजर आ चुकी जरीन खान के अलावा सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा के अपोजिट बॉलीवुड में डेब्यू कर सुर्खियों में रहीं वरीना हुसैन भी बिग बॉस में नजर आ सकती हैं। इसके अलावा गोपी बहू के नाम से मशहूर देवोलीना भट्टाचार्जी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हो सकता है।
4 of 8
bigg boss 13
- फोटो : instagram
कंगना रनौत के साथ मणिकर्णिका में नजर आईं अंकिता लोखंडे के अलावा हिमांश कोहली और महिमा चौधरी का नाम भी बिग बॉस 13 के लिए सामने आ रहा है।अंकिता लोखंडे अपने रिलेशन तो हिमांश नेहा कक्कड़ से ब्रेकअप की वजह से चर्चा में थे।
5 of 8
bigg boss 13
- फोटो : instagram
एक्ट्रेस सोनल चौहान को शो के मेकर्स ने अप्रोच किया है। मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाक्षय भी सलमान खान के शो में दिख सकते हैं। 'ना आना इस देश लाडो'' की अम्माजी यानी मेघना मलिक के भी बिग बॉस 13 में आने की खबर है।