दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म 'शर्माजी नमकीन' 31 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है। साल 1992 में पहली बार ऋषि कपूर और जूही चावला 'बोल राधा बोल' में बड़े पर्दे पर साथ नजर आए थे। अब दोनों आखिरी बार 'शर्माजी नमकीन' में साथ नजर आएंगे। इस फिल्म के बारे में बात करते हुए जूही चावला अपने आंसू नहीं रोक पाईं और उन्होंने अभिनेता से जुड़ी कई बातें बताईं। 'शर्माजी नमकीन' ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म है। कैंसर के चलते 2020 में ऋषि कपूर का निधन हो गया था।
2 of 6
शर्माजी नमकीन
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री जूही चावला ने फिल्म में काम करने के अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि यह फिल्म मजेदार होने के साथ ही दिल तोड़ने वाली है। चिंटू जी के निधन के बाद एक्सेल एंटरटेनमेंट के रितेश सिधवानी ने मुझे फोन किया और कहा कि हम इस फिल्म को पूरा करेंगे। इसे अंत तक लेकर जाएंगे। इस पर मैं ऐसी थी कि फिल्म मुझे पसंद है, चिंटू जी के साथ काम करना मुझे पसंद तो ऐसे में फिल्म को पूरा करना हमारे लिए एक भावनाओं के गुलदस्ते जैसा था। लेकिन अब मुझे खुशी है कि फिल्म पूरी हुई और रिलीज के लिए तैयार है।
3 of 6
जूही चावला
- फोटो : सोशल मीडिया
जब जूही चावला से ऋषि कपूर के साथ काम करने की उनकी सबसे प्यारी याद के बारे में पूछा गया, तो जूही ने मुस्कुराते हे कहा कि ऐसी बहुत सी यादें हैं। उन्होंने कहा कि अपने करियर की शुरुआत में मैं उनके साथ काम करने में डरती थी क्योंकि मैं न्यूकमर थी। वहीं, शर्माजी नमकीन में ऋषि कपूर के साथ काम करने के बारे में जूही ने कहा कि उन्हें हमेशा ऋषि कपूर से डांट पड़ती थी। अब जब भी वह मुझे डांटते तो मैं हंस जाती थीं। उनके साथ काम करने में बहुत मजा आया। वह प्यार से डांटा करते थे।
4 of 6
जूही चावला
- फोटो : सोशल मीडिया
सेट पर एक दिन को याद करते हुए जूही ने कहा कि एक दिन मैं बार-बार मॉनिटर पर जाकर अपने सीन देख रही थी। मेरे मन में चल रहा था कि चिंटू जी इतना अच्छा कर रहे हैं। अगर मैं अच्छे से नहीं करूंगी तो अच्छा नहीं लगेगा। इसलिए मैं मॉनिटर की तरफ दौड़ती कि क्या मैंने सही किया है। इस पर चिंटू जी ने कहा कि मॉनिटर एक्टर के लिए नहीं है। आप एक इनसिक्योर एक्टर की तरह क्यों बरताव कर रही हैं। साथ ही उन्होंने हितेश को भी कहा कि आप जूही को मॉनिटर देखने की अनुमति कैसे दे सकते हैं।
5 of 6
शर्माजी नमकीन का पोस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
जूही चावला ने बताया कि जब पहली बार उन्होंने शर्माजी नमकीन की स्क्रिप्ट पढ़ी थी तो ऐसा लगा कि यह फिल्म ऋषि कपूर के लिए ही है। उन्यहोंने कहा कि यह स्क्रिप्ट उनके लिए एकदम सही थी। जिस क्षण मैंने स्क्रिप्ट पढ़ी, मैं उन पंक्तियों को ऋषि जी को बुलते हुए सुन सकती थी। अब फिल्म रिलीज होने जा रही है, तो हम सभी बहुत खुश हैं।