सोशल मीडिया पर अपने बयानों को लेकर सुर्खियां बटोरने वाले बॉलीवुड एक्टर एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से पांच हजार लोगों को ब्लॉक कर दिया है। दरअसल, ऋषि कपूर सोशल मीडिया पर दिए अपने बयानों को लेकर कई बार ट्रोल किए जा चुके हैं...
2 of 5
Rishi Kapoor Family
- फोटो : Instagram
ऋषि कपूर ने साफ कर दिया है कि किसी को समझाने की जरूरत नहीं है कि उन्हें क्या पोस्ट करना है और क्या नहीं। ऋषि ने एक अखबार को दिए इंटरव्यू में कहा कि ' मैं वो करूंगा, वो लिखूंगा जो मेरा मन चाहेगा, मेरे पास अपने विचार अभिव्यक्त करने का पूरा अधिकार है और ये लोकतंत्र है, मुझे जैसा लगेगा मैं वैसा ही करुंगा।'
ऋषि यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने किसी के व्यक्तित्व को कोई ठेस नहीं पहुंचाई है। 'मुझे नहीं लगता कि किसी को मेरे लिखने से कोई परेशानी होनी चाहिए।' जब ऋषि से ट्विटर पर कई बार ट्रोल किए जाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने एकाएक जवाब दिया कि 'कौन परवाह करता है!'
4 of 5
Rishi Kapoor Family
- फोटो : Instagram
ऋषि ने ट्रोल किए जाने पर ये भी कहा कि 'किसने क्या लिखा मैं इन सबका जवाब दे चुका हूं क्योंकि मुझे लगता है कि एक सेलिब्रिटिज के लिए जवाब देना बहुत जरूरी हो जाता है, इसलिए मैंने भी इनका जवाब देना मुनासिब समझा। लेकिन जब यूजर्स ने गाली देना शुरू किया तो मैंने उन्हें ब्लॉक कर दिया। इससे ये होगा कि मैं क्या लिख रहा हूं, मुझे कोई फोलो नहीं कर पाएगा।'
उन्होंने ये भी कहा कि नया ट्विटर अकाउंट बनाकर लोग उन्हें दोबारा भी फोलो कर सकते हैं। साथ ही ये भी लिखा कि 'जिसने कोई गलत गड़बड़ की या मेरी फैमिली के बारे में कुछ कहा या कुछ भी गलत चीज लिखी मैं उसे ब्लॉक कर दूंगा।' बता दें कि इससे पहले ऋषि कपूर ने क्रिसमस के दौरान एक तस्वीर शेयर की थी जिस पर यूजर्स भड़क गए थे। जिसके बाद कुछ लोगों ने तो उनके वेरिफाईड अकाउंट तक को बंद करने की मांग की थी। जबकि कई लोगों ने लिखा, 'सबको अपनी तरह बेवड़ा ना समझें आप'।