कन्नड़ फिल्मों के अभिनेता-निर्देशक ऋषभ शेट्टी ने अपनी फिल्म 'कांतारा' से पिछले साल दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। कर्नाटक के पारंपरिक प्रथाओं के इर्द-गिर्द बुनी इस फिल्म को लोगों का इतना प्यार मिला कि यह 2022 की भारत में चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनकर उभरी। 'कांतारा' ने ऋषभ शेट्टी को देश में रातों रात स्टार बना दिया था और अब अभिनेता इस सफलता का पूरा आनंद ले रहे हैं। जहां एक तरफ इन दिनों ऋषभ शेट्टी 'कांतारा 2' पर लगातार काम कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ खबर आ रही है कि वह आशुतोष गोवारिकर के साथ एक प्रोजेक्ट साइन करने जा रहे हैं।
2 of 5
ऋषभ शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
पिछले काफी दिनों से ऋषभ शेट्टी 'कांतारा' की सफलता का आनंद ले रहे हैं। इतना ही नहीं इसकी सफलता के बाद, अभिनेता फिल्म के सीक्वल की घोषणा भी कर चुके हैं। हालांकि, अभी भी 'कांतारा 2' की रिलीज डेट की घोषणा नहीं की गई है। इन सभी के बीच अब एक रिपोर्ट के मुताबिक, ऋषभ शेट्टी के हाथ एक और बड़ी सफलता लगती नजर आ रही है। दरअसल, रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अभिनेता पहली बार एक पैन-इंडिया फिल्म पर निर्देशक आशुतोष गोवारिकर के साथ हाथ मिलाने के लिए तैयार हैं।
3 of 5
आशुतोष गोवारिकर
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि बॉलीवुड को 'लगान', 'स्वदेस' और 'जोधा अकबर' जैसी फिल्में देने वाले निर्देशक आशुतोष गोवारिकर और ऋषभ शेट्टी के बीच पिछले कुछ समय से बातचीत चल रही है और आखिरकार दोनों के बीच सहमति भी बन गई है। सूत्र के अनुसार, 'आशुतोष एक ऐसे विषय पर काम कर रहे हैं, जिसके लिए एक जमीन से जुड़े अभिनेता की जरूरत है और उन्हें लगता है कि ऋषभ उनके विषय के लिए सबसे उपयुक्त हैं।'
4 of 5
ऋषभ शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
सूत्र ने आगे कहा कि, 'पिछले कुछ महीनों में उन्होंने अभिनेता से कई बार मुलाकात की और दोनों एक साथ काम करने के इच्छुक हैं। खुद एक लेखक होने के नाते, ऋषभ ने स्क्रिप्ट पर आशुतोष के साथ बहुत अच्छा सहयोग किया और दोनों अब पहली बार एक साथ काम करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।' बता दें, 'कंतारा 2' को पूरा करने के बाद ऋषभ इस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे और यग फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी।
5 of 5
आशुतोष गोवारिकर
- फोटो : सोशल मीडिया
आशुतोष गोवारिकर और ऋषभ शेट्टी की इस पैन इंडिया फिल्म की शूटिंग साल 2024 के मध्य से शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। स्क्रिप्ट लॉक हो चुकी है और आशुतोष आने वाले दो महीनों में फिल्म को प्री-प्रोडक्शन स्टेज में ले जाएंगे। कथित तौर पर, शूटिंग की टाइमलाइन 'कांतारा 2' के शेड्यूल पर निर्भर करेगी।