डैनी डेन्जोंग्पा के बेटे रिनजिंग डेंजोग्पा फिल्म 'स्क्वॉड' से हिंदी फिल्म जगत में डेब्यू करने जा रहे हैं। यह फिल्म पहले ही अपने 400 स्टंट मैन से भरपूर क्लाइमेक्स सीन के लिए सुर्खियों में है। इस बीच अब फिल्म में हिंदी सिनेमा जगत का पहला हेलीकॉप्टर चेज सीन भी देखने को मिलेगा। यह फिल्म निलेश सहाय द्वारा निर्देशित की जा रही है।
2 of 4
Squad
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
फिल्म के स्टंट संयोजक किएर बेक ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, 'यह बड़ा सीक्वंस काफी मुश्किलों से भरा हुआ था। तीन हेलीकॉप्टर के साथ हुए इस एक्शन सीन में हमने फाइट सीन दूसरे हेलीकॉप्टर के जरिए इसे शूट किया है। चार दिनों के शूट में हम जो चाहते थे वह हमें मिल गया है। यह 'स्क्वॉड' का एक और धमाकेदार एक्शन सीन होगा। उल्लेखनीय है कि बेक 'मैट्रिक्स' और 'मैड मैक्स' जैसी फिल्मों का हिस्सा भी रह चुके हैं।'
3 of 4
Malvika Raaj
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
फिल्म के स्टंट्स स्वंय रिनजिंग कर रहे हैं। वहीं अभिनेत्री मालविका भी फिल्म में अपने स्टंट्स खुद करती हुईं नजर आएंगी। स्टंट के साथ ही वह एक सीन में एक हेलीकॉप्टर की सह पायलट भी हैं। वहीं फिल्म अभिनेता जॉन अब्राहम ने जब अपने दोस्त निलेश सहाय की फिल्म के खूबियों को देखा तो वह भी काफी प्राभावित हुए और कहा कि यह स्टंट्स काफी रोमांचित करने वाले हैं। फिल्म के एक्शन सीक्वंस के बारे में खुद निलेश ने बताया, 'फिल्म में मैं वह दिखाना चाहता हूं जो लोगों ने नहीं देखा हो, और माइकल बे (अमेरिकी फिल्मकार) की तरह मैं भी असल प्रभाव को मानता हूं। मुझे लगता है कि यह एक खत्म होती हुई कला है जो स्टूडियो में शूट किए जाने की जगह मूल स्वरूप में कैमरे में कैद करना चाहता हूं। 'स्क्वॉड' एक भावुक और देशभक्तिपूर्ण फिल्म है। जिसे दर्शक पॉपकार्न का मजा लेते हुए सिनेमाघरों में आनंद ले सकते हैं।'
4 of 4
Rinzing Denzongpa and Malvika Raaj
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
वहीं रिनजिंग ने कहा, 'यह वास्तव में कठिन था, जब हेलीकॉप्टर उड़ान भर रहा था हमें तब स्टंट करना था और यह वास्तव में बहुत ही रोमांचक था।' इसके अलावा मालविका ने कहा, 'मुझे एक महीने के लिए विमान उड़ान से जुड़े सबक लेने पड़े जिसके बाद मैंने सह पायलट के तौर पर विमान चलाया। यह मेरी जिंदगी का सर्वश्रेष्ठ अनुभव था।' गौरतलब है कि यह फिल्म इस साल के मध्य तक रिलीज हो सकती है। देखना दिलचस्प होगा कि 'स्क्वायड' सिनेमा जगत में एक्शन के स्तर पर किस तरह का स्तर स्थापित करता है।
फैन की इस तारीफ से गदगद हुए आयुष्मान खुराना, लिखा- 'हम इसी के लिए जीते हैं'