युवा अभिनेत्री रिंकू राजगुरु का करियर भले ही अभी से परवान चढ़ने लगा हो लेकिन उन्हें इससे पहले अपनी एकेडमिक शिक्षा की चिंता है। लॉकडाउन की वजह से वह अपने होमटाउन सोलापुर के एक कस्बे अकलुज में फंसी हुई हैं। परीक्षाओं के टल जाने की अफवाहों से वह बहुत चिंतित हैं। रिंकू कहती हैं, 'एक अफवाह उड़ रही है कि हमारी परीक्षाएं अब स्थगित कर दी गई हैं। हमारी सब कुछ तैयारियां हो ही चुकी थीं लेकिन अब कहा जा रहा है कि यह परीक्षाएं अब नहीं होंगी। इस समय यह कह पाना बहुत मुश्किल है कि जब नया सत्र शुरू होगा तब यह कैसा रहेगा और कैसे हो पाएगा?'
2 of 5
सैराट
- फोटो : सोशल मीडिया
रिंकू ने फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत 2016 में आई मराठी फिल्म 'सैराट' से की है। इस फिल्म को नागराज मंजुले ने निर्देशित किया है। अब रिंकू राजगुरु नागराज की एक और फिल्म 'झुंड' में पिछली सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ पर्दा साझा करते हुए नजर आएंगी।
3 of 5
रिंकू राजगुरु
- फोटो : सोशल मीडिया
भले ही रिंकू हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े अभिनेता अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म कर रही हैं लेकिन फिर भी वह पहले अपनी पढ़ाई पूरी कर लेना चाहती हैं। रिंकू बताती हैं, 'मेरे माता पिता बहुत जोर दे रहे हैं कि दूसरे कामों को शुरू करने से पहले मैं अपनी पढ़ाई पूरी कर लूं। इसलिए, पढ़ाई को दांव पर लगाकर मैं अभिनय पर जोर नहीं दे सकती।'
पढ़ें- इस आईएएस की एंट्री के बाद बदल गया 'दिल्ली क्राइम 2' का निर्देशक, राजू हिरानी से सीखा निर्देशन
4 of 5
वेब सीरीज 'हंड्रेड'
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
यही कारण था कि रिंकू राजगुरु फिल्म की शूटिंग बीच में ही छोड़कर अपने एसएससी की परीक्षाएं देने के लिए वापस गई थीं। हाल ही में रिंकू को हॉटस्टार की वेब सीरीज 'हंड्रेड' में लारा दत्ता के साथ देखा गया है। रुचि नारायण के निर्देशन में बनी इस सीरीज में उन्होंने एक मराठी लड़की का किरदार निभाया है।
5 of 5
अमिताभ बच्चन की फिल्म झुंड का पोस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
रिंकू बताती हैं, 'मैंने एक मराठी मुलगी का किरदार निभाया है जो अपनी जिंदगी खुलकर जीती है। उसे एक जानलेवा बीमारी है लेकिन फिर भी वह उन कामों को करती रहती है जो वह करना चाहती है।' रिंकू ने बताया कि इस वेब सीरीज की शूटिंग के दौरान उन्हें मुंबई शहर को करीब से देखने का मौका मिला।